15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में कारोबारी के ठिकानों से मिली 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति

महाराष्ट्र में कारोबारी के ठिकानों से मिली 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति

Published on

मुंबई,

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के बाद अब आयकर विभाग भी एक्शन में है. बंगाल के बाद महाराष्ट्र में भी आयकर विभाग की छापेमारी में भारी कैश मिला है. महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने स्टील, कपड़ा व्यपारी और रियल एस्टेड डेवलपर के यहां छापेमारी की है, जिसमें बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति विभाग को मिली है. करीब 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति को आयकर विभाग ने जब्त किया है, इसमें 58 करोड़ रुपये कैश, 32 किलो सोना, हीरे-मोती के दाने और कई प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं.

छापेमारी में मिले कैश को गिनने में विभाग को 13 घंटे का समय लगा. इनकम टैक्स ने 1 से 8 अगस्त के बीच यह कार्रवाई की है. आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. राज्य भर के 260 अधिकारी और कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल थे. आईटी की कर्मचारी पांच टीमों में बंटे हुए थे और छापेमारी में 120 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ.

सुबह 11 से रात 1 बजे तक गिना गया कैश
कपड़ा और स्टील कारोबारी के घर से मिले कैश को जालना के स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा में ले जाकर गिना गया. सुबह 11 बजे से कैश गिनने का काम शुरू हुआ था और रात में करीब एक बजे तक कैश गिनने का काम खत्म हुआ. आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि जालना के चार स्टील कंपनी के व्यवहार में अनियमितताएं हैं, जिसके बाद आयकर विभाग एक्शन में आया. आईटी की टीम ने घर और कारखानों में छापेमारी की. हालांकि घर में टीम को कुछ नहीं मिला, लेकिन शहर के बाहर फार्महाउस में नकदी और सोना-हीरे समेत कई कागजात बरामद हुए.

बंगाल और यूपी में हुई थी ताबड़तोड़ कार्रवाई
इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ईडी की कार्रवाई में पश्चिम बंगाल में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से करीब 50 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ था. इसके अलावा कई प्रॉपर्टीज को भी ईडी ने अटैच किया था. यूपी के कानपुर में भी एक कारोबारी पीयूष जैन के घर छापेमारी में 197 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था. इसके अलावा करोड़ों रुपये की दूसरी प्रॉपर्टीज भी अटैच की गई थीं. अभी हाल ही में मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में काम कर रहे एक क्लर्क के घर पर हुई EOW की छापेमारी में 85 लाख रुपये कैश बरामद हुआ था. इसके साथ ही क्लर्क की अलग-अलग करीब चार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टीज के कागजातों को जब्त किया था.

Latest articles

नरेला में मेधावी छात्रों का सम्मान: मंत्री विश्वास सारंग ने विद्यार्थियों को सराहा, बोले- बच्चे ही देश का भविष्य

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिजली नगर स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में...

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...