11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeUncategorizedगर्भवती बिपाशा बसु ने करा डाला अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट,...

गर्भवती बिपाशा बसु ने करा डाला अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, गोल्डन ड्रेस में तस्वीरें वायरल

Published on

बिपाशा बसु अपनी शादी के छह साल के बाद मां बनने जा रही हैं। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉए कर रही हैं। अपने इस हैप्पी फेज में हसीना ने कई मैटरनिटी लुक्स शेयर किए हैं और फोटोशूट कराए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जो फोटोशूट कराया है, उसमें वह गोल्डन ओपन ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

शिमरी गोल्डन ड्रेस में बिपाशा
बिपाशा बसु ने गोल्डन कलर की शिमरी ड्रेस लपेटी हुई थी, जिसमें उनका बेबी बंप और बॉडी भी फ्लॉन्ट होती दिख रही थी। मां बनने जा रही बिपाशआ ने इस स्लीवलेस ड्रेस को फ्रंट से ओपन रखा था।

ऑफ-शोल्डर पैटर्न में थी ड्रेस
बिपाशा ने इस गोल्डन ऑफ-शोल्डर पैटर्न की ड्रेस को लपेटा हुआ था, जिसमें उनका क्लीवेज पोर्शन हाईलाइट होता दिख रहा था। वहीं बिना आस्तीन की ड्रेस ऊम्फ फेक्टर बढ़ाने का काम भी कर रही थी।

टोन्ड लेग्स और बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
इस फ्लोर-गेजिंग ड्रेस में ट्रेन दी गई थी और बिलो द बस्ट पोर्शन से इसे ओपन रखा गया था, जिसमें बिपाशा अपना बेबी बंप शो करती दिख रही थीं। वहीं उनके टोन्ड लेग्स भी हाईलाइट हो रहे थे। हसीना ने लुक को कम्पलीट करते हुए कान में हूप ईयररिंग्स पहने थे।

दिवाली पर दिखा था ट्रेडिशनल अवतार
इससे पहले बिपाशा बसु फैशन लेबल मलमल के डिजाइन किए हुए पर्पल एंड वाइट लहंगा-कुर्ता पहनी नजर आईं थी। इस आउटफिट पर सिल्वर मोटिफ्स और इंट्रीकेट एंब्रॉइडरी की गई थी।

यूं कम्पलीट किया लुक
अपने इस लुक को कम्पलीट करन के लिए बिपाशा ने बिंदी, लाख की चूड़ियां और पीच लिप शेड और बालों को बॉब कट में खुला छोड़ा था।

​शीयर ड्रेस में क्लिक करवाई थीं तस्वीरें
बिपाशा ब्लैक कलर की शीयर ड्रेस में तस्वीरें क्लिक करा चुकी हैं, जिसका कपड़ा बेहद हल्का था और उनका बेबी बंप शो हो रहा था। ये गाउन ड्रेस ऑफ-शोल्डर पैटर्न में थी, जो उनके लुक में पहले से ही ऊम्फ फेक्टर क्रिएट करती दिख रही थी।

वाइट शर्ट ड्रेस में कराया था फोटोशूट
इससे पहले बिपाशा ने वाइट कलर की शर्ट ड्रेस में फोटोशूट कराया था, जिसमें उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी नजर आए थे। बेबी बंप को परफेक्टली फ्लॉन्ट करने के लिए हसीना ने ओवरसाइज्ड शर्ट ड्रेस को कैरी किया था, जिसके बटन्स को खुला रखा था।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...