9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeडिलीवरी बॉय बनने को मजबूर एक्टर, एकता कपूर के सेट पर पहुंचा,...

डिलीवरी बॉय बनने को मजबूर एक्टर, एकता कपूर के सेट पर पहुंचा, मिले 3 शो

Published on

कहते हैं कि तकदीर बदलने में वक्त नहीं लगता…ऐसा ही कुछ टीवी एक्टर लवलेश खनेजा के साथ भी हुआ. कोरोना लॉकडाउन में एक समय ऐसा था जब उनके पास काम नहीं था, लवलेश को डिलीवरी बॉय बनकर गुजारा करना पड़ा. लेकिन फिर अचानक उनकी किस्मत इस तरह बदली कि उन्हें एक साथ तीन शोज मिल गए. ये चमत्कार कैसे हुआ? आइए जानते हैं.

लवलेश को जब बनना पड़ा डिलीवरी बॉय
साथ निभाना साथिया 2 फेम एक्टर लवलेश खनेजा ने बताया कि वो लॉकडाउन में डिलीवरी बॉय के तौर पर भी काम कर चुके हैं. लवलेश ने कहा- जब कोविड 19 के बढ़ते मामलों की वजह से मुंबई में शूट्स कैंसिल कर दिए गए थे, तब गोवा में शूटिंग हो रही थी. मुझे वहां शूट पर बुलाया गया था. मैं बाइक से किसी तरह मुंबई से गोवा पहुंचा था. लेकिन जब मैं गोवा पहुंचा तो सरकार ने वहां भी कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान कर दिया.

लवलेश ने आगे कहा- गोवा में रहने को लेकर मैं बहुत ज्यादा कंफ्यूज था. लेकिन फिर मैंने कही पड़ा कि एक कंपनी को डिलीवरी बॉय की जरूरत है. मैंने तुरंत ऐप डाउनलोड की और एंट्रेंस एग्जाम दिया. इस तरह मेरी जॉब लग गई. मैं करीब 10 दिनों तक डिलीवरी बॉय की जॉब करता रहा. ये अपने आप में ही बड़ा एक्सपीरियंस था.

अचानक कैसे बदली एक्टर की किस्मत?
लवलेश ने आगे कहा- जॉब के दौरान एक दिन मुझे एक रिजॉर्ट में डिलीवरी के लिए भेजा गया. वहां मैं एकता कपूर मैम की प्रोडक्शन टीम के एक मेंबर से मिला. हमनें बात कीं और मैंने उनके साथ अपनी प्रोफाइल शेयर कर दी. लेकिन उस टाइम शूटिंग नहीं हो रही थी. तो मैंने मुंबई आने का प्लान बना लिया था.

‘लेकिन एक दिन मुझे अचानक प्रोडक्शन से कॉल आया और उन्होंने मुझे बड़ा ऑफर दिया. मुझे उनसे 1 नहीं बल्कि एक के बाद एक 3 प्रोजेक्ट्स मिल गए. इनमें कुमकुम भाग्य. मोल्की और ये हैं चाहतें शामिल थे. तब मुझे एहसास हुआ जब कुछ होना होता है तो अपना बहाना ढूंढ ही लेता है. ऊपर वाले के पास हमेशा हमारे लिए खास प्लान होते हैं. ‘ आपको लवलेश की जिंदगी का ये दिलचस्प किस्सा कैसा लगा?

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...