9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeपूरी तरह स्वस्थ थीं तबस्सुम, पर 2 मिनट में दो बार आया...

पूरी तरह स्वस्थ थीं तबस्सुम, पर 2 मिनट में दो बार आया हार्ट अटैक और चली गई जान

Published on

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज एक्ट्रेस तबस्सुम का निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को कल (18 नवंबर) की शाम को हार्ट अटैक आया था। उन्हें फौरन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तबस्सुम की मौत की खबर ने बॉलीवुड को झकझोर दिया है। हाल ही में साउथ एक्टर महेश बाबू के पिता कृष्णा की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। वहीं, कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी भी कार्डियक अरेस्ट की वजह से इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

पूरी तरह से स्वस्थ थीं तबस्सुम
तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि उनकी मां ने शुक्रवार की शाम आखिरी सांस ली। उन्होंने कहा, ‘कल 8 बजकर 40 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। वो पूरी तरह से ठीक थीं। हमने 10 दिन पहले अपने शो के लिए शूटिंग की थी। अगले हफ्ते फिर से शूट होने वाले थे।’

दो मिनट में दो बार कार्डियक अरेस्ट
एक्ट्रेस के बेटे ने आगे बताया, ‘उन्हें गैस्ट्रो की समस्या थी। यहां एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन कल फिर से एडमिट कराया। दो मिनट के अंदर उन्हें दो बार कार्डियक अरेस्ट हुआ।’

पिछले साल हुआ था कोरोना
पिछले साल तबस्सुम को कोरोना वायरस हुआ था। हॉस्पिटल में 10 दिन बिताने के बाद उन्होंने कोविड-19 को मात दी थी। उस समय ये अफवाह फैल गई थी कि एक्ट्रेस को अल्जाइमर हो गया है। बता दें कि अल्जाइमर भूलने की बीमारी का नाम है। हालांकि, एक्ट्रेस के बेटे ने इस अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया था। ये भी बताया था कि उन्हें कोई हार्ट डिसीज या डायबिटीज भी नहीं है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...