6.1 C
London
Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहे एक रुपये में गला तर करने वाली रसना के फाउंडर...

नहीं रहे एक रुपये में गला तर करने वाली रसना के फाउंडर पिरोजशॉ खंबाटा

Published on

नई दिल्ली

रसना ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन हो गया है। रसना ग्रुप ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। 85 वर्षीय खंबाट का शनिवार को निधन हो गया। वह अरीज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के चेयरमैन भी थे। इसके अलावा वे डब्ल्यूएपीआईजेड (पारसी ईरानी जरथोस्ती का विश्व गठबंधन) के पूर्व चेयरमैन और अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बयान में कहा गया है, ‘खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’

18 लाख खुदरा दुकानों पर बेची जाती है रसना
खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रैंड रसना (Rasna) के लिए जाना जाता है। इसे देश में 18 लाख खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है। रसना अब दुनिया में सूखे/गाढ़े रूप में सबसे बड़ा शीतल पेय मैन्युफैक्चरर है। खंबाटा ने 1970 के दशक में महंगी कोल्ड ड्रिंक्स के विकल्प के तौर पर रसना को तैयार किया था। यह काफी कम समय में लोकप्रिय हो गया। इस समय रसना दुनिया के 60 देशों में बेची जाती है।

चुने गए थे अहमदाबाद के पहले बेहतरीन पारसी
उद्योग के हित में किये गए कार्यों और समाज सेवा के लिए खंबाटा को कई पुरस्कार भी मिले हैं। उन्हें भारत के राष्‍ट्रपति का होम गार्ड एण्‍ड सिविल डिफेंस मेडल, पश्चिमी स्‍टार, समरसेवा और संग्राम मेडल्‍स मिला है। उन्‍हें भारत के तत्कालीन राष्‍ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने वाणिज्य के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए नेशनल सिटिजंस अवार्ड से सम्‍मानित किया था। गुजरात के सबसे बड़े करदाता के तौर पर नेशनल एक्‍सचेकर में उनके योगदान के लिये वित्‍त मंत्रालय ने उन्‍हें सम्‍मान पत्र भी दिया था। वे ‘अहमदाबाद के पहले बेहतरीन पारसी’ भी चुने गये थे।

सिर्फ एक रुपये में कोल्ड ड्रिंग
खंबाटा ने वर्ल्ड फेमस ‘रसना’ ब्रैंड तैयार किया। यह केवल 1 रुपये के किफायती दाम पर फलों से बना सूखे/गाढ़े रूप में शीतल पेय बेचता है। रसना ग्रुप के अनुसार, यह विटामिन्‍स और कई पोषक-तत्‍वों के साथ लाखों भारतीयों की प्‍यास बुझाता है।

Latest articles

शिक्षा में नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम: उच्च शिक्षा अब होगी रोजगारपरक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार , आधुनिक तकनीक और भारतीय...

रेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, ‘मन की बात’ ने फूंकी नई जान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम...

पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना...

दूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा पानी दिखाकर किया प्रदर्शन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...