11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यजब जेल में बंद आजम को लेकर अखिलेश पर फट पड़े थे...

जब जेल में बंद आजम को लेकर अखिलेश पर फट पड़े थे फसाहत खान, अब क्‍यों छोड़ा दामन

Published on

रामपुर

उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पहले ही कांग्रेसी और राष्ट्रीय लोक दल के सीनियर मुस्लिम नेताओं ने भाजपा उम्मीदवार आकाश सेना को समर्थन दे दिया है। वहीं, अब आजम खान के मीडिया प्रभारी रहे फसाहत खान शानू भाजपा के पाले में चले गए हैं। फसाहत को आजम खान की आवाज के रूप में भी रामपुर में जाना जाता रहा है। जब आजम जेल में थे, तो उनकी बात मीडिया और जनता तक पहुंचाने वाले फसाहत खान शानू ही थे। एक बार तो उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। आजम खान पर अत्याचार की बात वे हमेशा बात करते रहे। लेकिन, रामपुर विधानसभा उप चुनाव में भी असिम रजा को टिकट देने के बाद आजम से कई समर्थक उनसे नाराज बताए जा रहे हैं। असिम रजा को ही लोकसभा उप चुनाव में टिकट दिया गया था। वहां नहीं जीते तो फिर विधानसभा उप चुनाव में उतार दिया गया। फसाहत की नाराजगी का कारण इसे भी माना जा रहा है।

रामपुर के सीनियर मुस्लिम नेता और रामपुर नवाब परिवार के सदस्य नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां और बाबर खां ने भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना का समर्थन दे दिया है। अब फसाहत खान शानू भाजपा के साथ चले गए हैं। भाजपा में जाने के बाद उनकी भाजपा को लेकर पूर्व में दिए गए बयानों को सोशल मीडिया पर वायरल किया जाने लगा है। आजम खान को जेल में रखे जाने को लेकर कई बार फसाहत ने भाजपा और योगी सरकार पर हमला बोला था। हालांकि, इसके जवाब में अखिलेश यादव पर हमले को भी याद किया जा रहा है। फसाहत ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम वोट लेने और उनके लिए आवाज तक न उठाने का आरोप लगाया था।

आजम के लिए झटका है फसाहत का जाना
फसाहट खान शानू का पार्टी से बाहर निकलना आजम खान के लिए सबसे बड़ा खतरा है और साथ उनकी हर रणनीति से वाकिफ है। वह भाजपा में गए हैं तो वह उनकी रणनीति को अपनी नई पार्टी के समक्ष रखेंगे। ऐसे में भाजपा को अपनी रणनीति तैयार करने में अधिक दिक्कत नहीं होगी। सपा तो लगे झटके से अखिलेश यादव की रणनीति अब प्रभावित होती दिख रही है। अखिलेश यादव अभी पूरी तरह से मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव पर फोकस कर रहे हैं। रामपुर विधानसभा उप चुनाव की जिम्मेदारी आजम खान के कंधों पर दे रखी थी। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, वैसे- वैसे रामपुर विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के स्थापित वोट बैंक में गिरावट सामने आ रही है।

अखिलेश पर साधा था निशाना
आजम खान के मीडिया प्रभारी रहे फसाहत खान शानू ने अप्रैल 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अखिलेश ने कहा कि मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। आजम खान ने जेल में कोरोना का टीका नहीं लगवाया। नतीजा ये हुआ कि वो मौत के मुंह में जाते-जाते बचे। फसाहत खान शानू ने कहा था कि हम किससे कहें, हमारी तो समाजवादी पार्टी भी नहीं है। उसके लिए हमने अपना खून का एक-एक कतरा बहा दिया। अखिलेश यादव जी हमारा सलूक आपके साथ ये था कि जब 1989 में अपने वाजिद साहब को कोई सीएम बनाने को तैयार नहीं था, तब आज़म खान ने कहा था कि मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाओ।

फसाहत ने कहा था कि हमारा कुसूर ये था कि आपके वालिद मुलायम सिंह को राफीकुक मुल्क का खिताब दिया था। कन्नौज में जब आप चुनाव लड़े तो आजम खान ने कहा था कि टीपू को सुल्तान बना दो। जनता ने आपको सुल्तान बना दिया। शानू ने तब कहा था कि बीजेपी से हमारी क्या शिकायत? वो हमसे प्यार करते हैं, हम उनसे प्यार करते हैं। जैसा सलूक वो हमारे साथ करते हैं, वैसा सुलूक हम उनके साथ करते हैं। हमारी शिकायत समाजवादी पार्टी से है।

कपड़ों से बदबू वाले बयान पर मचा था हंगामा
फसाहत खान शानू ने कहा था कि हमारे कपड़ों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बदबू आती है। हमारे स्टेजों पर हमारा नाम नहीं लेना चाहते हैं। सारा ठीकरा अब्दुल ने ले लिया है। दरी भी अब्दुल बिछाएगा, वोट भी अब्दुल देगा और जेल भी अब्दुल जाएगा। हमने आपको और आपके वालिद को मुख्यमंत्री बनाया। आप इतना बड़ा दिल नहीं कर सके कि आजम खान को नेता प्रतिपक्ष बना देते। हमारे वोटों से ही 111 सीटें आई है। माना जा रहा है कि इसी बयान के बाद से वे समाजवादी पार्टी के निशाने पर आ गए। सपा ने फसाहत को किनारे लगाना शुरू कर दिया। आजम खान ने भी उन्हें तबज्जो नहीं दी। अब उन्होंने सपा को झटका देकर बड़ा खेल कर दिया है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...