11.3 C
London
Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, उर्वशी से बोले ट्रोल्स- भाई अस्पताल में,...

ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, उर्वशी से बोले ट्रोल्स- भाई अस्पताल में, आप फोटो डाल रहीं

Published on

शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ. इस हादसे में ऋषभ पंत को गंभीर चोट आई. अस्पताल में क्रिकेटर का इलाज चल रहा है. सोशल मीडिया पर हर फैन क्रिकेटर की स्पीडी रिकवरी की दुआ मांग रहा है. इस बीच बॉलीवुड डीवा उर्वशी रौतेला का पोस्ट सबका ध्यान खींच रहा है.

उर्वशी की नई पोस्ट
उर्वशी रौतेला ने इंस्टा पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में वे किसी परी से कम नहीं लग रहीं. व्हाइट आउटफिट, ईयरिंग्स, मांग टीका लगाए उर्वशी स्टनिंग लग रही हैं. उर्वशी ने इस रैंडम फोटो को पोस्ट कर कमेंट में कुछ खास तो नहीं लिखा है. बस दिल और बर्ड इमोजी 🤍🕊️बनाया है. सब कुछ ठीक था. लेकिन लगता है उर्वशी की फोटो पोस्ट करने की टाइमिंग गलत हो गई है. तभी तो एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत फोटो पोस्ट करने के बाद भी ट्रोल हो रही हैं.

उर्वशी रौतेला हुईं ट्रोल
लोगों को इस बात की नाराजगी है कि ऋषभ पंत का जहां इतना बुरा एक्सीडेंट हुआ है, ऐसे में उर्वशी को फोटो पोस्ट करने की पड़ी है. उर्वशी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग उन्हें याद दिला रहे हैं कि ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है. यूजर लिखता है- RP का एक्सीडेंट हो गया है और ये इंस्टाग्राम में लगी पड़ी है. दूसरे ने लिखा- यार ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है. यूजर ने कहा- भाभीजी ऋषभ भैया का एक्सीडेंट हो गया. उर्वशी की पोस्ट पर लोग ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. शख्स ने लिखा- Get well soon #RP..

यूजर लिखता है- हम सभी ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहे हैं. भाई को भाभी की फीलिंग्स समझ नहीं आ रही है. यूजर ने उर्वशी पर भड़कते हुए कहा- तुम्हारी वजह से ऋषभ पंत को ये सब हुआ है. ऋषभ पंत से जुड़े मामले में उर्वशी रौतेला को ट्रोल करना आम बात हो गई है. ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के कभी रिश्ते में होने की खबर थी. हालांकि उन्होंने कभी इसे कबूल नहीं किया. दोनों की सोशल मीडिया पर हुई कोल्ड वॉर साबित करती है कि उनके बीच अब रिश्ते ठीक नहीं हैं.

कैसे हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट?
खबरों के मुताबिक, ऋषभ पंत नई दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. इस दौरान ये हादसा हुआ. ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार सुबह 5.15 बजे नारसन बॉर्डर पर रेलिंग से टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने आग पकड़ ली. वहां मौजूद लोगों ने विंड स्क्रीन तोड़कर ऋषभ पंत को गाड़ी से बाहर निकाला. गाड़ी में क्रिकेटर अकेले थे. तुरंत उन्हें रुड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने उनके पैर में फ्रैक्चर होने की संभावना जताई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वायुसेना अधिकारियों से एरोबेटिक शो की तैयारियों की ली जानकारी

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित होने वाले सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक शो...

करोंद मंडी में ‘नाप-तौल’ विभाग का छापा 21 व्यापारियों पर केस

भोपाल राजधानी की करोंद गल्ला एवं सब्जी मंडी में उपभोक्ताओं के साथ कम तौल की...

ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रखकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

भोपाल प्रदेश में पेश किए गए बजट और बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस...

हेमंत कटारे ने दिया उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा

भोपाल अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...