10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: बारिश-ओलावृष्टि का तांडव, 50% तक प्याज और आम की फसल चौपट

MP: बारिश-ओलावृष्टि का तांडव, 50% तक प्याज और आम की फसल चौपट

Published on

सीहोर,

देशभर के कई राज्यों में बीते 3 दिनों से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है. इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंच रहा है. मध्य प्रदेश के सीहोर में तकरीबन 50 से 60 प्रतिशत तक आम और प्याज की फसल चौपट हो गई. आंधी और ओलावृष्टि से आम के कच्चे फल टूटकर गिर गए हैं.

सीहोर में प्याज और आम की फसल को भारी नुकसान
सीहोर में भी पिछले 3 दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. रविवार यानी 30 अप्रैल को जिले में बारिश-ओलावृष्टि के साथ-साथ जमकर आंधी चली. इससे आम पर लगे फल नीचे गिर गए. वहीं, जिले में तकरीबन 10 हजार हेक्टेयर नें प्याज की फसल लही हुई. इसमें 20 फीसदी प्याज किसान निकाल चुके हैं. 80 प्रतिशत प्याज अभी भी खेत में है. बारिश के चलते ये प्याज बर्बादी के कगार पर है. इसके अलावा सब्जियों की अन्य फसलों पर भी किसानों को भारी नुकसान हुआ है.

प्रशासन ने क्या कहा?
कृषि एवं मौसम विस्तार अधिकारी डा. एस एस तोमर ने बताया की बारिश ओलावृष्टि को लेकर एडवायजरी जारी की गई थी. किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे. जिले में प्याज और आम की फसल को करीब 50 से 60 प्रतिशत का नुकसान हुआ है.

देश के अन्य राज्यों का भी यही हाल
बता दें कि मध्य प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी बारिश और ओलावृष्टि की किसानों पर मार पड़ी है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है. इसके अलावा देशभर में इस वक्त गेहूं की कटाई के साथ खरीद चल रही है. बारिश और तूफान के चलते गेहूं की उपज के भी प्रभावित होने ती खबरें सामने आ रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...