11.7 C
London
Sunday, February 22, 2026
Homeराज्यबीजेपी लेती है तो चंदा और विपक्ष ले तो ईडी-सीबीआई का घेरा,...

बीजेपी लेती है तो चंदा और विपक्ष ले तो ईडी-सीबीआई का घेरा, शिवपाल सिंह यादव ने संघमित्रा पर भी दिया बयान

Published on

बदायूं:

बदायूं से सपा गठबंधन के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे धर्मेंद्र यादव के साथ सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठे लोगों की पार्टी है। अगर बीजेपी किसी से पैसा ले तो वो चंदा होता है। वहीं अगर विपक्ष चंदा ले तो उसके पीछे सीबीआई और ईडी लगा दी जाती है।

शिवपाल सिंह यादव आज बिसौली में आयोजित सपा सम्मेलन में पहुंचे और अपने समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने इस दौरान बीजेपी सरकार को कई मुद्दों पर आड़े हाथों लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रधानमंत्री बाद में शुरूवआत करेंगे, हमने कई महीने पहले कर दी है। अब वो प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उनकी चर्चा होती है और हमारी नहीं होती।

संघमित्रा पर शिवपाल का बयान
शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को बदायूं से चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना पर उन्होंने कहा जनता जैसा चाहेगी वैसा ही किया जाएगा। संघमित्रा के शिवपाल को चुनाव लड़ाने वाले उनके बयान पर शिवपाल यादव ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्या बड़े नेता हैं। वो लोकदल से जुड़े रहे हैं। संघमित्रा का बीजेपी ने टिकिट काट दिया है, वो मुझे ही चुनाव लड़ाएंगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

एक करोड़ 45 लाख की लागत से संवरेगा मालीखेड़ी विसर्जन घाट — राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया करीब 2 करोड़ के विकास कार्यों का...

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को...

अयोध्या नगर में तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाला निलंबित नायब तहसीलदार और ड्राइवर गिरफ्तार

भोपाल अयोध्या नगर पुलिस ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर उन्हें घायल करने...

जंगल में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक क्लब में  शनिवार दोपहर उस समय सनसनी...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...