9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeStock Market Crash: निवेशकों में हाहाकार... सेंसेक्स 6000 अंक क्रैश, निफ्टी 1900...

Stock Market Crash: निवेशकों में हाहाकार… सेंसेक्स 6000 अंक क्रैश, निफ्टी 1900 अंक टूटा

Published on

नई दिल्ली,

एक ओर देश में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है, तो वहीं दूसरी ओर जो रुझान आ रहे हैं, वो शेयर बाजार पसंद नहीं आ रहे. शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और ये देखते-देखते सुनामी में तब्दील हो गई. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 6000 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं NSE Nifty 1900 अंक से ज्यादा फिसल गया था.

72000 के नीचे आ गया सेंसेक्स
शेयर बाजार में मंगलवार को शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 1700 अंक टूटकर ओपन हुआ था और दोपहर 12.20 बजे तक ये 6094 अंक की गिरावट लेते हुए 70,374 के लेवल पर आ गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स करीब 1947 अंक की भारी गिरावट के साथ फिसलकर 21,316 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. Sensex 7.97 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि NIFTY 50 में 8.37 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

निवेशकों के 30 लाख करोड़ स्वाहा
बीते कारोबारी दिन सोमवार को जहां सेंसेक्स 2500 अंक और निफ्टी 733 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था, वहीं आज उससे ज्यादा रफ्तार से दोनों इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है. शेयर बाजार में आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है और BSE MCap के मुताबिक, उनकी करीब 30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई है.

Reliance से लेकर Tata तक धड़ाम
स्टॉक मार्केट में आई इस सुनामी के बीच BSE के 30 में से 29 शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. इस बीच NTPC Share 19.68 फीसदी गिरकर 314 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा SBI Share में 16.76 फीसदी, PowerGrid Share 5.74 फीसदी, Tata Steel Share 9.99 फीसदी, Tata Motors Share 9.96 फीसदी, Bharti Airtel 9.84 फीसदी, Reliance 9.67 फीसदी और HDFC Bank का शेयर 6.18 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा है.

Adani के शेयर 23 फीसदी तक टूटे
बीते कारोबारी दिन जहां भारतीय अरबपति Gautam Adani के शेयर बाजार में लिस्टेड सभी कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला था, तो मंगलावर ये सभी धराशायी नजर आए. दोपहर 12 बजे तक अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) 23%, अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 20%, अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) 20%, NDTV 20%, अडानी पावर (Adani Power) 18%, अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Share) 18%, अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas Share) 16% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...