16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Home'इंटर्न के साथ बनाए संबंध...', महिला कर्मी से कहा- 'मेरा बच्चा पैदा...

‘इंटर्न के साथ बनाए संबंध…’, महिला कर्मी से कहा- ‘मेरा बच्चा पैदा करो’, फिर विवादों में एलन मस्क

Published on

नई दिल्ली,

स्पेसएक्स के सीईओ और अमेरिकी टेक अरबपति एलन मस्क पर एक गंभीर आरोप लगा है. कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी एक इंटर्न समेत दो महिला कर्मचारियों के साथ यौन संबंघ बनाए और एक से उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने का अनुरोध किया. वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क ने अपनी दो कंपनियों – स्पेसएक्स और टेस्ला में ऐसा माहौल बना रखा है कि महिला कर्मचारी काम करने में असहज महसूस करती हैं.

एलन मस्क का विवादों से पुराना नाता है. मसलन, ऐसा पहली बार नहीं है जब वह गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं. उनके बारे में पहले दावा किया गया था कि वह लगातार ऑफिस में और बोर्ड सदस्यों के साथ काम करने के दौरान एलएसडी, कोकीन, एक्स्टसी, मशरूम और केटामाइन जैसे ड्रग्स के नशे में होते हैं.

महिलाओं पर टीका-टिप्पणी आम बात
स्पेसएक्स चीफ पर पहले आरोप लगे हैं कि ऑफिस में उन्होंने ऐसा वर्क कल्चर बनाया, जहां महिलाओं को लेकर टीका-टिप्पणी करना आम बात थी, महिलाओं को पुरुषों से कम तनख्वाह दी जाती थी और अगर कोई कर्मचारी शिकायत भी करे तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ता था.

अपनी शिकायत में एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया था कि मस्क ने दफ्तर में सेक्सिस्ट कल्चर बना रखा था, जहां महिलाओं पर सेक्शुअल कमेंटबाजी और अन्य तरह के उत्पीड़न को भी नजरअंदाज कर दिया जाता था.

‘यौन संबंध’ के बदले घोड़ा देने का ऑफर
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में एक पूर्व टेस्ला कर्मचारी के हवाले से दावा किया कि मस्क उन्हें जरूरत से ज्यादा अटेंशन देते थे. स्पेसएक्स की एक फ्लाइट अटेंडेंट ने आरोप लगाया था कि मस्क ने उनके सामने खुदको इस तरह एक्सपोज किया कि उन्हें ‘यौन संबंध’ बनाने के बदले घोड़ा खरीदकर देने की पेशकश कर दी थी.

जब मस्क ने महिला से बच्चे पैदा करने का अनुरोध किया
रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 में स्पेसएक्स छोड़ने वाली एक महिला कर्मी ने दावा किया था कि एलन मस्क ने उनसे अपने बच्चे को जन्म देने का अनुरोध किया था. मस्क इतने पर ही नहीं रुके, महिला कर्मी के मुताबिक, उन्होंने कहा था, “दुनिया में जनसंख्या की कमी का संकट है और हाई आईक्यू वाले लोगों को बच्चे पैदा करना चाहिए.” रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स में ही काम करने वाली एक महिला को उन्होंने बार-बार नाइट में अपने घर आने की अपील की थी

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...