भोपाल।
अरविंद विहार रहवासी कल्याण समिति द्वारा अरविंद विहार क्षेत्र में रहवासियों की उपस्थिति एवं सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत अरविंद विहार क्षेत्र में 1000 पौधों का रोपण कर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में कॉलोनी के वरिष्ठजन,महिलाओं के अतिरिक्त बच्चों ने काफी बढ़ चढ़कर भाग लिया। कॉलोनी में शुद्ध वायु स्तर बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का द्वितीय चरण भी शीघ्र आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजन में वरिष्ठ पर्यावरणविद दीपक उपाध्याय,समिति अध्यक्ष संजीव दीक्षित,सचिव पूजा यादव ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए। पौधारोपण के लिए अजय श्रीवास्तव के सहयोग से प्रसिद्ध पर्यावरण विशेषज्ञ दीपक उपाध्याय के सानिध्य में हुआ। जिन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ पौधे रोपित करने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्य जीपी दुबे,उपाध्यक्ष सुनील दुबे आदि सदस्यगण उपास्थित रहे।
