4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपालमहिला, किसान, युवा और गरीब पर पीएम मोदी का फोकस, भोपाल में...

महिला, किसान, युवा और गरीब पर पीएम मोदी का फोकस, भोपाल में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की मुख्य बातें

Published on

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो चार जातियां बताई हैं, गरीब, युवा, किसान और महिलाएं, मध्यप्रदेश सरकार इन्हीं को ध्यान में रखकर काम कर रही है। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कहीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में मिली जीत सामूहिकता के साथ पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा किए गए परिश्रम का नतीजा है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमने 2023 और 2024 के चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की है, लेकिन हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुरूप विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प की पूर्ति तक रुकना नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और इंडी गठबंधन गलत नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं कि उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इस झूठ को बेनकाब करना है।

प्रदेश सह प्रभारी ने क्या कहा
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में जीत का जो इतिहास रचा है, उसे आगे भी बनाए रखें। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का एक आदर्श संगठन कैसा होना चाहिए, वह मध्यप्रदेश के भाजपा संगठन से देखा जा सकता है। प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कठोर परिश्रम किया और 100 प्रतिशत परिणाम दिया है।

सिंधिया ने क्या कहा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली जीत जनता की शक्ति और पार्टी के जांबाज कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है, मैं उन्हें नमन करता हूं। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने बीते चुनाव में जमकर दुष्प्रचार किया, लेकिन उसका दुष्प्रचार पराजित हुआ और भाजपा कार्यकर्ता जनता का भरोसा जीतने में सफल रहे।

पहली बार ऐसी बैठक
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जिन बूथों पर हमें सफलता नहीं मिली है, उन्हें जीतने की कार्ययोजना बनाकर जुट जाएं। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने किया। आपको बता दें कि इस बैठक में पहली बार 1099 मंडल अध्यक्षों सहित 2 हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...