11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर भीषण साइबर अटैक! अनहोनी की आशंका से...

ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर भीषण साइबर अटैक! अनहोनी की आशंका से सहमी दुनिया

Published on

नई दिल्ली,

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे मौजूदा तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शनिवार को ईरान के न्यूक्लियर साइट्स सहित कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ साइबर अटैक हुए हैं. इन साइबर हमलों के बीच ईरान सरकार की लगभग सेवाएं बाधित हुई हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ईरान पर यह इजरायल का जवाबी हमले की दिशा में पहला कदम है.

इतना ही नहीं साइबर अटैक में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 1 अक्टूबर को ईरान के मिसाइल हमले के खिलाफ इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करने का ऐलान किया था.

ईरान के हर सेक्टर पर हुआ अटैक
ईरान के साइबरस्पेस की सर्वोच्च परिषद के पूर्व सचिव फिरोजाबादी ने घोषणा की कि न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका सहित ईरान के लगभग सभी सरकारी बलों को गंभीर साइबर हमलों और सूचना चोरी का सामना करना पड़ा है.ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, ईरान की सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबरस्पेस के पूर्व सचिव फिरोजाबादी ने कहा, “ईरान सरकार की लगभग हर सेक्टर – न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका – इन साइबर हमलों से प्रभावित हुई है. इसकी वजह से अहम जानकारियां भी चोरी हो गई हैं.”

उन्होंने कहा, “हमारे परमाणु संयंत्रों के साथ-साथ ईंधन वितरण, नगरपालिका सेवाएं, परिवहन और बंदरगाह जैसे महत्वपूर्ण नेटवर्क पर भी साइबर हमला हुआ है. ये घटनाएं देश भर में फैली कई क्षेत्रों का एक छोटा सा हिस्सा मात्र हैं.”

इजरायल ने थी चेतावनी
इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री ने बुधवार को चेतावनी दी कि हाल ही में हुए ईरानी मिसाइल हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा. उन्होंने कहा यह उनके देश की जवाबी कार्रवाई “घातक” और “आश्चर्यजनक” होगी. आपको बता दें कि इजरायल ने उत्तरी गाजा के बाद अब लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाकों के खिलाफ जमीनी हमला किया है.

1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर हमला किया और उसके बाद इजरायल ने ईरान को करारा जवाब देने का ऐलान कर दिया. इसके बाद से सारी दुनिया इजरायल के पलटवार से डरी हुई है क्योंकि इजरायल का ईरान पर सीधा हमला मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की शुरुआत करवा सकता है लेकिन बड़ी बात ये है कि इजरायल की तरफ से ईरान के हमले के इतने दिन बाद भी सिर्फ धमकियां दी जा रही हैं. इजरायल ईरान को कह रहा है कि वो ऐसा हमला करेगा कि वो याद रखेगा. लेकिन सवाल ये है कि वो हमला कैसा होगा? आखिर इजरायल को जवाब देने में इतना वक्त क्यों लग रहा है?

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...