10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप को जीत की बधाई देने से पुतिन का इनकार, अमेरिका-रूस के...

ट्रंप को जीत की बधाई देने से पुतिन का इनकार, अमेरिका-रूस के रिश्तों पर आया बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बनते दिख रहे हैं. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन, राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब साफ होती दिख रही है. दुनियाभर के नेता ट्रंप को जीत की बधाई भी दे रहे हैं. लेकिन इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है. पुतिन ने कहा है कि वो अभी ट्रंप को जीत की बधाई नहीं देंगे. क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि वो ट्रंप की नीतियों को देखने के बाद ही उन्हें बधाई देने के बारे में सोचेंगे.

पुतिन क्यों नहीं देंगे ट्रंप को बधाई?
क्रेमलिन का कहना है कि ट्रंप के राष्ट्रपति पद का मूल्यांकन ‘ठोस कदमों’ के आधार पर किया जाएगा. क्रेमलिन ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप को उनके कार्यों के आधार पर परखेगा. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, ‘हम ट्रंप की नीतियों के आधार पर फैसला करेंगे.ट्रंप को बधाई देने की राष्ट्रपति की योजना के बारे में जानकारी नहीं थी, क्योंकि अमेरिका एक “अमित्र देश” है.’

जेलेंस्की ने ट्रंप को दी बधाई
हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का भी है. उन्होंने न सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है, बल्कि आगे यूक्रेन का समर्थन करने की भी अपील की है. जेलेंस्की ने कहा है कि वह ट्रंप के उस कथन का समर्थन करते हैं, जिसमें वह ‘ताकत के दम पर शांति’ लाने की बात कहते हैं.जेलेंस्की ने कहा,’मुझे सितंबर में हुई राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारी शानदार बैठक याद आती है, जब हमने यूक्रेन और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी, जीत की योजना और यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता को खत्म करने के उपाय पर विस्तार से चर्चा की थी.’

ट्रंप की जीत चाहता था रूस!
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप का साथ देने का आरोप रूस पर लगता रहा है. रूस पर 2016 और 2020 के चुनाव में भी ट्रंप की मदद करने का आरोप लगा था. रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए ट्रंप का सत्ता में बने रहना ज्यादा फायदेमंद है. उसकी वजह भी है. दरअसल, बाइडेन सरकार रूस के प्रति सख्त रही है. जंग शुरू होने के बाद से ही बाइडेन सरकार यूक्रेन को न सिर्फ आर्थिक बल्कि सैन्य रूप से भी मदद कर रही है.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...