9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'बांग्लादेश में 90 फीसदी मुसलमान, संविधान से हटाओ धर्मनिरपेक्ष शब्द', क्या मोहम्मद...

‘बांग्लादेश में 90 फीसदी मुसलमान, संविधान से हटाओ धर्मनिरपेक्ष शब्द’, क्या मोहम्मद यूनुस सरकार उठाने जा रही हिंदू विरोधी कदम?

Published on

नई दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद में बांग्लादेश में हालात काफी बदल गए हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की सरकार में हिंदू अब जरा भी सुरक्षित नहीं है। इसी बीच अब बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल ने संविधान में बड़े बदलाव की डिमांड की है। उन्होंने कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, इसलिए संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द को हटा देना चाहिए। अटॉर्नी जनरल मोहम्मद असदुज्जमां ने जस्टिस फराह महबूब और देबाशीष रॉय चौधरी के सामने 15वें संशोधन की वैधता पर अदालती सुनवाई के दौरान अपनी दलीलें पेश की।

अटॉर्नी जनरल ने कहा, ‘पहले अल्लाह पर हमेशा भरोसा और आस्था थी। मैं चाहता हूं कि यह पहले जैसा ही रहे। अनुच्छेद 2ए में कहा गया है कि राज्य सभी धर्मों के पालन में समान अधिकार और समानता सुनिश्चित करेगा। अनुच्छेद 9 ‘बंगाली राष्ट्रवाद’ की बात करता है। यह विरोधाभासी है।’ मोहम्मद असदुज्जमां ने दलील दी कि संवैधानिक संसोधन लोकतंत्र को दर्शाते हैं और इससे तानाशाही को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।

अटॉर्नी जनरल ने जताई आपत्ति
अटॉर्नी जनरल ने अनुच्छेद 7ए और 7बी पर भी कड़ी आपत्ति जताई। असदुज्जमां ने कार्यवाहक सरकार प्रणाली को हटाने की भी निंदा की है। इसका इस्तेमाल पहले चुनावों की निगरानी करने के लिए किया जाता था। उनके मुताबिक, इस प्रणाली को खत्म करने से बांग्लादेशी लोगों के मौलिक अधिकार सीमित होकर रह गए हैं। लोगों का भरोसा खत्म हो गया है और देश की लोकतांत्रिक नींव कमजोर हो गई है।

हिंदुओं पर हमले को लेकर मुश्किल में यूनुस सरकार
इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान को राष्ट्रपिता घोषित करने समेत कई संशोधन का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह सब देश को बांटते हैं। असदुज्जमां ने कहा कि शेख मुजीबुर रहमान का सम्मान करना जरूरी है लेकिन इसे कानून से लागू करना बंटवारे पैदा करता है।

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह
भारत ने एक बार नहीं कई बार अंतरिम सरकार से कहा है कि वह हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,’हम बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कड़े कदम उठाने का फिर से आग्रह करते हैं।’ चटगांव में हिंदू समुदाय पर हुए हमलों का उल्लेख करते हुए जायसवाल ने कहा कि इससे समुदाय के भीतर तनाव पैदा होना तय है।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...