10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा के बाद इस देश में खालिस्तानियों ने शुरू किया जनमत संग्रह,...

कनाडा के बाद इस देश में खालिस्तानियों ने शुरू किया जनमत संग्रह, भारत के खिलाफ नारेबाजी देख विरोध में उतरे वहीं के लोग

Published on

वेलिंगटन

कनाडा के बाद खालिस्तान समर्थकों ने भारत विरोधी एजेंडा फैलाने के लिए न्यूजीलैंड को चुना है। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने आज 17 नवम्बर को न्यूजीलैंड में खालिस्तान जनमत संग्रह का आयोजन किया है। इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने भारत के खिलाफ नारेबाजी की और खालिस्तान का झंडा लहराया। लेकिन खालिस्तानियों की इस हरकत ने न्यूजीलैंड के स्थानीय लोगो को नाराज कर दिया है। खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन का न्यूजीलैंड के लोग ही विरोध कर रहे हैं। जिस जगह जनमत संग्रह हो रहा था, वहीं न्यूजीलैंड का एक नागरिक माइक लेकर पहुंच गया और विरोध जताया।

स्थानीय लोग विरोध में उतरे
न्यूजीलैंड के शख्स का विरोध करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हैंड माइक लिए हुए खालिस्तानियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें न्यूजीलैंड छोड़कर जाने को कह रहा है। शख्स ने कहा, ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहां ये झंडा फहराने की।’ उसने चिल्लाते हुए कहा, ‘अपने देश वापस जाओ। अपना विदेशी एजेंडा मेरे देश में मत लाओ’

शख्स ने आगे कहा, ‘तुम सोचते ही कि इस देश में आओगे और अपना झंडा फहराओगे। तुम्हारे झंडे का इस देश में स्वागत नहीं है। हम यहां केवल रेड, वॉइट और ब्लू फ्लैग फहराते हैं, जो न्यूजीलैंड का झंडा है। अपने देश में वापस जाओ। अपना विदेशी एजेंडा मेरे देश में मत लेकर आओ।’

जयशंकर ने जताया था विरोध
न्यूजीलैंड में खालिस्तान के जनमत संग्रह से नई दिल्ली और वेलिंगटन के संबंधों पर असर पड़ सकता है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहले ही न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष विंस्टन पीटर्स से खालिस्तानियों को मंच न देने को कहा था। जयशंकर ने बीती 6 नवम्बर को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में रायसीना डाउन अंडर सम्मेलन के दौरान पीटर्स के साथ मुलाकात की थी, जिसमें यह मुद्दा उठाया गया था। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि जयशंकर ने बैठक के दौरान इस मुद्दे को उठाया था लेकिन चर्चा का के बारे में विवरण नहीं दिया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...