22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में आठ बने ईडी, भोपाल यूनिट से एक भी नहीं बन...

भेल में आठ बने ईडी, भोपाल यूनिट से एक भी नहीं बन पाए ईडी

Published on

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड महारत्न कंपनी में सोमवार को महाप्रबंधक से कार्यपालक निदेशक के पद के लिए इंटरव्यू हुए। वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुए इंटरव्यू में 42 महाप्रबंधक शामिल हुए। भेल कॉरपोरेट द्वारा इंटरव्यू के बाद जारी की गई लिस्ट में भेल भोपाल यूनिट से एक भी महाप्रबंधक कार्यपालक निदेशक नहीं बन सका। महाप्रबंधक से कार्यपालक निदेशक के पद सीओ यूनिट से एके वर्मा, सीओ यूनिट से एम श्रीधर, एचपीवीपी यूनिट से जी सुब्रमण्यम, पीसी—बीजी यूनिट से सिबाप्रसाद गंगोपाध्याय, पीएस—ईआर यूनिट से अरुमोव मुखर्जी, पीएस—एसआर यूनिट से विनोद जैकब सेम, पीएस—टीएस यूनिट से जगत सिंह, टीबीजी यूनिट से राकेश सिंह का चयन किया गया। गौरतलब है कि भेल भोपाल यूनिट से जीएम बीके सिंह, जीएम रूपेश तैलंग, जीएम विपुल अग्रवाल, जीएम रिजवान फैसल सिदृदीकी, जीएम अविनाश चंद्रा, जीएम पीके उपाध्याय इंटरव्यू में शामिल हुए थे।

Latest articles

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...

कर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज और तंगहाली से परेशान एक 45 वर्षीय...

महंगाई का बड़ा झटका: मप्र में कमर्शियल एलपीजी 993 महंगी, भोपाल में 3074 तो रीवा में 3323 पहुंचा दाम

भोपाल। मप्र में आम जनता और व्यापारियों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है।...

More like this

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...