16.3 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeराजनीतिएक और जुमला साबित होगा... होली पर फ्री रसोई गैस सिलेंडर को...

एक और जुमला साबित होगा… होली पर फ्री रसोई गैस सिलेंडर को लेकर AAP ने बीजेपी पर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली की मुख्य विपक्षी पार्टी ने बीजेपी के होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के वादे पर सवाल उठाए हैं। ‘आप’ नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी से पुराने वादे पूरे करने की मांग की। उन्होंने 2500 रुपये की मासिक मदद का मुद्दा भी उठाया। बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के दौरान होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। अब पूर्व सीएम आतिशी ने इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार को घेरा है।

आतिशी का दिल्ली बीजेपी सरकार पर हमला
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजधानी की महिलाएं बीजेपी के चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा किए जाने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछना चाहती हूं कि क्या वे होली पर दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का अपना वादा पूरा करेंगी या यह भी महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसा एक और जुमला साबित होगा।’

फ्री सिलेंडर कब से… AAP का सवाल
बीजेपी ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ-साथ होली और दिवाली पर दो बार मुफ्त सिलेंडर मुहैया कराने का वादा किया था। बीजेपी सरकार ने दिल्ली में गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कराने के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

महिला समृद्धि योजना के लिए अभी रजिस्ट्रेशन शुरू होना बाकी
महिला समृद्धि योजना के लिए अभी रजिस्ट्रेशन शुरू होना बाकी है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली में महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये जमा करने का अपना वादा भी पूरा नहीं किया है। ‘आप’ का कहना है कि बीजेपी सिर्फ वादें करती है, पूरा कुछ नहीं करती। देखना होगा कि बीजेपी होली पर महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देती है या नहीं। इससे पता चलेगा कि बीजेपी अपने वादों को कितना पूरा करती है।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...