8.4 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यहिंदुओं को भड़का रही छावा... मौलाना ने नागपुर दंगे के लिए फिल्म...

हिंदुओं को भड़का रही छावा… मौलाना ने नागपुर दंगे के लिए फिल्म पर फोड़ा ठीकरा, अमित शाह से बैन करने की मांग

Published on

बरेली

राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया मुस्लिम जमात दरगाह आला हजरत मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फिल्म छावा पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने निर्देशक निर्माता और लेखक पर कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से कहा है कि भारत का मुसलमान औरंगजेब बादशाह को अपना रहनुमा नहीं मानता है। उनको हम सिर्फ एक शासक मानते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में अनुरोध किया है कि फिल्म छावा जब से रिलीज हुई है, तब से देश का माहौल खराब हो रहा है। फिल्म छावा में औरंगजेब बादशाह की तस्वीर को हिंदू विरोधी दिखाकर हिंदू नौजवानो को उत्तेजित कर भड़काया जा रहा है। जिससे जगह जगह सांप्रदायिक तनाव हो रहा है। मौलाना ने पत्र में कहा है कि हिंदू संगठन नेता औरंगजेब बादशाह के सम्बन्ध में हेट स्पीच दे रहे हैं। इसकी वजह से बीते 17 मार्च को नागपुर में सम्प्रदायिक दंगा हो गया, जो निहायत ही अफसोस जनक बात है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...