14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका को चीन का मुंह तोड़ जवाब, टैरिफ बढ़ाकर 84% कर दिया,...

अमेरिका को चीन का मुंह तोड़ जवाब, टैरिफ बढ़ाकर 84% कर दिया, ट्रंप को कितना बड़ा झटका?

Published on

नई दिल्‍ली:

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर बढ़ गई है। चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 84% कर दिया है। इसका मतलब है कि चीन अब अमेरिका से आयातित वस्तुओं पर 84% का अतिरिक्त शुल्क लगाएगा। टैरिफ आयातित वस्तुओं पर लगाया जाने वाला एक प्रकार का टैक्‍स होता है। ताजा एक्‍शन के बाद चीन में अमेरिकी सामान महंगा हो जाएगा। साथ ही चीन को अमेरिकी वस्तुओं का निर्यात कम हो सकता है क्योंकि वे अधिक महंगे हो जाएंगे। चीनी उपभोक्ताओं को अमेरिकी सामान खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी या उन्हें अन्य देशों से विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं। यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव को और बढ़ा सकता है। यह जवाबी कार्रवाई अमेरिका की ओर से चीनी वस्तुओं पर लगाए गए टैरिफ के जवाब में की गई है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है।

10 अप्रैल से लागू होंगे चीन के टैरिफ
चीन के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार से सभी अमेरिकी वस्तुओं पर 84 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह पहले घोषित 34 फीसदी से ज्‍यादा है। मंत्रालय ने कहा कि ये नए शुल्क 10 अप्रैल को से लागू होंगे। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीनी वस्तुओं पर 104 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद उठाया गया है। चीन ने ट्रंप के 104 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद अमेरिका पर ‘घमंडी और धमकाने वाला व्यवहार’ करने का आरोप लगाया था।

पिछले शुक्रवार को चीन ने ट्रंप के ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ के जवाब में अमेरिका से आयातित सभी वस्तुओं पर 34 फीसदी टैरिफ, दुर्लभ पृथ्वी खनिजों पर निर्यात नियंत्रण के अलावा अन्य उपायों की घोषणा की थी। उसके बाद ट्रंप ने चीन पर 50 फीसदी टैरिफ जोड़ते हुए कहा कि उनके साथ बातचीत समाप्त हो गई है।

प‍िछले महीने तक चीन पर लगता था 10% टैर‍िफ
पिछले महीने तक अमेरिका चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाता था। इसके बारे में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि इसने अमेरिकी अर्थव्यवस्था से अरबों डॉलर की लूट की है। कारण है कि ‘टैरिफ का दुरुपयोग करने वाले’ बीजिंग ने अमेरिकी वस्तुओं पर कहीं अधिक टैरिफ लगाया है। पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ‘जवाबी टैरिफ’ कदम की घोषणा की थी।चीन के लिए यह अतिरिक्त 34 फीसदी था। 2 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ की घोषणा के कुछ ही मिनटों बाद व्हाइट हाउस ने संवाददाताओं को बताया कि अमेरिका सभी देशों पर ‘बेसलाइन’ 10 फीसदी टैरिफ लगा रहा है। चीन के टैरिफ की टोकरी अब 54 फीसदी हो गई है।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन, ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...