20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeडोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बम के बावजूद चढ़ गया चीन का बाजार,...

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बम के बावजूद चढ़ गया चीन का बाजार, जानिए कहां से मिली संजीवनी

Published on

नई दिल्ली

दुनिया की दो सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देशों अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 54 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी जिसे फिर बढ़ाकर 104% कर दिया गया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी सामान पर टैरिफ बढ़ाकर 84 फीसदी कर दिया था। ट्रंप ने अब चीनी सामान पर टैरिफ बढ़ाकर 125% कर दिया है। हालांकि उन्होंने बाकी देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिन की मोहलत दे दी है। इससे अमेरिका के शेयर बाजारों में बुधवार को ऐतिहासिक तेजी आई। इसका असर आज एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है। जापान का निक्केई बाजार खुलते ही 10 फीसदी उछल गया। इसी तरह दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के शेयर बाजारों में तेजी का माहौल है। लेकिन टैरिफ बढ़ने के बाद भी चीनी बाजारों में तेजी दिख रही है। भारत में शेयर बाजार महावीर जयंती के कारण बंद हैं।

ट्रंप की चीनी सामान पर 125 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा के बावजूद चीन के शेयर बाजारों में तेजी आई है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि सरकारी कंपनियां बाजारों में स्थिरता लाने के लिए इक्विटी में अपना निवेश बढ़ा रही हैं। चीन के सेंट्रल बैंक ने हाल में कहा कि वह सरकारी कंपनी सेंट्रल हुइजिन इनवेस्टमेंट को इंडेक्स फंड्स में होल्डिंग्स बढ़ाने के लिए सपोर्ट कर रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो वह री-लेंडिंग सपोर्ट भी देगा। गुरुवार को ब्लू-चिप Shanghai Shenzhen CSI 300 में 1.2% की तेजी आई जबकि Shanghai Composite भी 1% उछल गया। हॉन्ग कॉन्ग का Hang Seng भी करीब 3% तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था।

चीन के लिए अमेरिका की अहमियत
कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक मार्च में चीन में महंगाई में अनुमान से ज्यादा गिरावट आई जो इस बात का संकेत है कि अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर गहराने के बीच घरेलू खर्च पर दबाव है। प्रॉड्यूसर प्राइसेज में भी मार्च में गिरावट देखने को मिली है। चीन के लिए अमेरिका सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है जबकि अमेरिका के लिए चीन उसका दूसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। चीनी सामान पर टैरिफ बढ़ने से अमेरिका में महंगाई बढ़ने और मंदी आने का खतरा मंडरा रहा है। यही कारण है कि हाल के दिनों में दुनियाभर के शेयर बाजारों में काफी गिरावट आई है।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...