21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालबीएमएचआरसी को सेंट्रल मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाएंगे सांसद आलोक शर्मा शहर के...

बीएमएचआरसी को सेंट्रल मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाएंगे सांसद आलोक शर्मा शहर के हर क्षेत्र खुलेंगी डिस्पेंसरी, आयुष्मान का मिलेगा लाभ 

Published on

बीएमएचआरसी को सेंट्रल मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाएंगे सांसद आलोक शर्मा शहर के हर क्षेत्र खुलेंगी डिस्पेंसरी, आयुष्मान का मिलेगा लाभ ,भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) अब गैस पीड़ितों के साथ-साथ अन्य मरीजों के इलाज की सुविधा मुहैया कराएगा। इसके साथ ही गैस पीड़ितों के लिए पुराने शहर में जो आठ डिस्पेंसरियां बनी है उनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि यह डिस्पेंसरी या कोलार, बैरागढ़, नरेला, टीटी नगर सहित भेल क्षेत्र में खोली जाएंगी। जहां पर आयुष्मान के तहत फ्री इलाज मरीज को मिलेगा।

शुक्रवार को सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि बीएमएचआरसी गैस पीड़ितों के बेहतर इलाज के लिए बना था लेकिन अब गैस पीड़ित मरीजों की संख्या कम हो गई है और शहर की आबादी बढ़ गई है। इसलिए अब इस अस्पताल में और सुविधाएं लाकर कैंसर, न्यूरो, ऑर्थो, चाइल्ड सहित हर तरह के मरीजों के इलाज की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इस संस्थान को एम्स में मिलने वाली सुविधाओं की तरह इसके समकक्ष बनाया जाएगा।

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि जब वर्तमान में भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में नर्सिंग, पैरामेडिकल, पीएचडी, सुपर स्पेशलिटी के साथ ही फिजियोथैरेपी जैसी व्यवस्थाएं पहले से ही संचालित की जा रही है तो अब इसे सेंट्रल मेडिकल यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली एवं सीएमसी वेल्लोर की तर्ज पर स्वायत्वशासी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़िए: एमपी नगर जैसे पॉश इलाके में घंस गया रोड, शुक्र है हादसा नहीं हुआ

उन्होंने ने कहा कि इसके लिए वे स्वयं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा करेंगे। सांसद शर्मा ने संस्थान के सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक में इसके विकास का प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। बीएमएचआरसी में जनरल वार्ड की सुविधा जल्द प्रारम्भ होगी।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...