15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभेल न्यूज़अंतरराष्ट्रीय—राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान समारोह में सुरेश सोनपुरे सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय—राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान समारोह में सुरेश सोनपुरे सम्मानित

Published on

भेल भोपाल।

अंतरराष्ट्रीय—राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान समारोह में सुरेश सोनपुरे सम्मानित,न्यू काव्य दर्शन फाउंडेशन द्वारा ग्यारहवां कला,संस्कृति,साहित्य को समर्पित, कविता कमाल की विराट कवि सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय—राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान समारोह सर्वेश्वरी सदन गोविंद नगर मथुरा में वरिष्ट साहित्यकार डॉ पदम सिंह “पदम्”देहली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

सूत्रधार संजू सूर्यम ने कार्यक्रम का उत्कृष्ट,सफल संचालन किया। डॉ जेएस जाट,बालकृष्ण जोशी(राठ),शिव जी”दाधीच”बीकानेर, सबरस मुरसानी,अशोक राही ग्वालियर, डॉ गीता पांडे “अपराजिता”बरेली,सविता धर धनबाद,असलम जावेद मथुरा आदि लोकप्रिय रचनाकारों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी। कार्यक्रम में पूर्वी,पश्चिमी,मध्य एवं उत्तर भारत के लगभग 125 साहित्यकार सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

भोपाल के बीएचईएल (प्रचार एवंजन संपर्क)विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी”को “काव्य उपवन श्री “सम्मान से सम्मानित किया। अशोक व्यास को काव्य रजत एवं गीतकार सीमा शिवहरे को भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सुरेश सोनपुरे ने राष्ट्र प्रेम—राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत रचना “लहर लहर लहराए तिरंगा” स स्वर सुनाकर  सदन में उपस्थित साहित्यकारों,कवियों,शायरों के दिलों में राष्ट्र भक्ति की ऐसी प्रबल भावना जगाई कि सभी ने वन्देमातरम के जयघोष से सदन को गूंजा दिया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...