19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़अयोध्या नगर से बस सेवा शुरू नहीं

अयोध्या नगर से बस सेवा शुरू नहीं

Published on

भेल भोपाल।

राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर से कजलीखेड़ा के बीच सीधी बस सेवा अब तक शुरू नहीं हो पाई है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने इस रूट पर बस चलाने की घोषणा की थी, लेकिन यह सेवा शुरू नहीं हो सकी है। बीसीएलएल की योजना के अनुसार, करीब 25 किलोमीटर लंबे रूट नंबर 402 पर 9 सीएनजी बसें चलनी थीं। उस समय अधिकारियों ने बताया था कि यह रूट अंतिम चरण में है और जल्द ही सेवा शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़िए: भोपाल में कचरे को लेकर विवाद: नगर निगम कर्मियों ने की मारपीट

लेकिन अब तक बसें सड़कों पर नहीं उतर पाई हैं। यहां के लोगों का कहना है कि अयोध्या नगर से कजलीखेड़ा तक जाने के लिए कोई सीधी सार्वजनिक बस सेवा नहीं है। रोज़ाना करीब 15 हजार से अधिक यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। बीसीएलएल अधिकारियों के मुताबिक, इस रूट को लेकर प्रस्ताव अभी भी विचाराधीन है और जल्द बसें शुरू करने की बात कही जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीते पांच वर्षों में बीसीएलएल ने 40 सीएनजी बसें नई रूटों पर शुरू की हैं, लेकिन रूट नंबर 402 की फाइल अब तक आगे नहीं बढ़ सकी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...