10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालकॉर्पोरेट कॉलेज में नेशनल मैथमेटिक्स वीक 2025 का आयोजन

कॉर्पोरेट कॉलेज में नेशनल मैथमेटिक्स वीक 2025 का आयोजन

Published on

भोपाल।
कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, भोपाल द्वारा प्रदत्त अनुदान के सहयोग से दिनांक 22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तकनेशनल मैथमेटिक्स वीक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भरत किशोर गुप्ता, निदेशक, कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर गणित के महत्व, उसकी उपयोगिता तथा भारतीय गणितज्ञों के योगदान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, भोपाल द्वारा डोंगला, उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला “भारत में वैदिक गणित की परंपरा एवं सूर्य उत्तरायण खगोलीय घटना अवलोकन” का सीधा प्रसारण संस्थान में दिखाया गया। नेशनल मैथमेटिक्स वीक के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता (विषय: अभियांत्रिकी में गणित के अनुप्रयोग), रंगोली प्रतियोगिता (ज्यामितीय आकार), पोस्टर प्रदर्शनी तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर गणित विषय के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. आरएस चंदेल, प्राध्यापक, शासकीय गीतांजलि महाविद्यालय, डॉ. रमाकांत भारद्वाज, प्राध्यापक, एमिटी यूनिवर्सिटी, कोलकाता तथा डॉ. नेहा चौबे, प्राध्यापक, वीआईटी द्वारा अपने उद्बोधनों के माध्यम से महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की विलक्षण प्रतिभा एवं प्राचीन भारतीय गणितज्ञों के अद्भुत कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। पूरे कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अखिलेश जैन, प्राध्यापक (गणित) द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय गणित सप्ताह का यह आयोजन विद्यार्थियों में गणितीय सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं भारतीय गणितीय विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...