14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालभोपाल एम्स में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

भोपाल एम्स में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Published on

भोपाल ।
भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर आज युवा कांग्रेस, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ आवाज़ उठाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के साथ श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता एवं गोविंदपुरा कांग्रेस जनों ने एम्स के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Read Also: बीएचईएल भोपाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

ज्ञापन के माध्यम से मरीजों को हो रही परेशानियों, इलाज में देरी, अव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं आमजन की अनदेखी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि यदि एम्स प्रशासन द्वारा शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान निकेश चौहान, महेश मालवीय, ललित प्रजापति, अनिकेत द्विवेदी, सुशील प्रजापति, सतीश कनोजिया, हरनाम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने एम्स प्रशासन से मांग की कि मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...