9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालन्यू इयर के चलते प्रदेश भर में पुलिस एक्स्ट्रा अलर्ट

न्यू इयर के चलते प्रदेश भर में पुलिस एक्स्ट्रा अलर्ट

Published on

भोपाल ।
नए साल के मद्देनजर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द्र पर पुलिस को एक्स्ट्रा अलर्ट रहना होगा। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी पुलिस अधीक्षकों को पूरे प्रदेश में आज रात से 1 जनवरी की रात तक सघन चेकिंग और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने पहलगाम घटना तथा ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के मद्देनजर मॉल, बाजार, होटल, रिसॉर्ट, पिकनिक स्पॉट (नदी, बांध, झील) और मंदिरों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात करने के लिए कहा है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी रैंक के फील्ड अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था को लीड करेंगे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की अधिक तैनाती रहनी चाहिए।

Read Also: प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेला का एक जनवरी को समापनमेला लोगों को जोडऩे की संस्कृति है, आयोजन समिति लोगों के अनंद और…

शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार ड्राइविंग, छेड़खानी और महिलाओं के साथ होने वाली अभद्रता को रोकने के लिए पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों और अशांति फैलाने वाले तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही नियंत्रित करने की रणनीति पर काम किया जाए। उन्होंने वीवीआईपी, वीआईपी सुरक्षा सहित सभी मोर्चों पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...