9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालभोपाल का ईरानी डेरा 12 राज्यों में फैला अपराध का नेटवर्क

भोपाल का ईरानी डेरा 12 राज्यों में फैला अपराध का नेटवर्क

Published on

भोपाल।
राजधानी भोपाल का कुख्यात ईरानी डेरा यूं ही बदनाम नहीं है। यहां रहने वाले करीब 70 परिवारों के लगभग हर घर से किसी न किसी सदस्य का आपराधिक रिकॉर्ड जुड़ा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह डेरा सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के 12 राज्यों में लूट, चोरी और ठगी की वारदातों को अंजाम देता रहा है। गिरोह के सदस्य फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर नकली सेल टैक्स, कस्टम, सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर सुनियोजित तरीके से ठगी और लूट करते हैं। वारदात से पहले पूरी प्लानिंग होती है और पकड़े जाने पर कोई भी आरोपी अपने साथियों का नाम उजागर नहीं करता।

लूट और ठगी से हासिल रकम सीधे डेरे के सरदार के पास जाती है। वही तय करता है कि वारदात में शामिल सदस्यों को कितना हिस्सा मिलेगा। यदि कोई सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है, तो उसे छुड़ाने से लेकर उसकी गैरमौजूदगी में परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी सरदार ही उठाता है। सरदार का चयन कबीले की पंचायत में होता है, जहां दावेदारी का मुख्य आधार पुराना और गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड होता है। जितने ज्यादा संगीन मामले, उतनी मजबूत दावेदारी। भोपाल की अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे की सरदारी फिलहाल राजू ईरानी और जाकिर ईरानी के पास है।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

पुलिस तमाम प्रयासों के बावजूद मुख्य सरगना राजू ईरानी तक पहुंचने में नाकाम रही है। 28 दिसंबर को पुलिस ने राजू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन हंगामे के बीच वह फरार हो गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गैंग का नेटवर्क महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत 12 राज्यों में फैला है। महाराष्ट्र और राजस्थान पुलिस लंबे समय से राजू ईरानी और उसके साथियों की तलाश कर रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस पहले ईरानी डेरे से जुड़े दो बदमाशों का एनकाउंटर भी कर चुकी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...