24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में नव-नियुक्त अभियंता प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बीएचईएल में नव-नियुक्त अभियंता प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Published on

भेल हरिद्वार।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में नव-नियुक्त अभियंता प्रशिक्षुओं के लिए कॉमन इंडक्शन लर्निंग (सीआईएल) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह दो माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएचईएल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों एवं परियोजना स्थलों से आए कुल 43 अभियंता प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Read Also: जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि अभियंता प्रशिक्षुओं की भर्ती कंपनी के दीर्घकालिक व्यावसायिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने राष्ट्र के विकास में बीएचईएल के योगदान, संस्थान की कार्य-संस्कृति तथा नव-नियुक्त अभियंता प्रशिक्षुओं की भविष्य की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। इससे पूर्व महाप्रबंधक (एचआरडीसी) श्रीमती गुंजन शुक्ला एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी)  हरीश सिंह बगवार ने सभी अभियंता प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए सीआईएल प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभियंता प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत, पारस्परिक एवं संगठनात्मक प्रभावशीलता को बढ़ाना, साथ ही उन्हें आधारभूत प्रबंधन अवधारणाओं एवं विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। कार्यक्रम में एचआरडीसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...

बीएचईएल भोपाल के नाम एक और उपलब्धि: ‘इंडियन एक्सप्रेस आईटी एक्सीलेंस अवार्ड’ से हुआ सम्मानित

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भोपाल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (डीटीजी) ने अपनी...