10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में माँ नर्मदा प्रकट उत्सव व रुद्राभिषेक आज

दादाजी धाम मंदिर में माँ नर्मदा प्रकट उत्सव व रुद्राभिषेक आज

Published on

भोपाल।
रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर में चल रही विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन आज रविवार को माँ नर्मदा जयंती (प्रकट उत्सव) के पावन आयोजन के साथ किया जाएगा। यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर  भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात माँ नर्मदा जी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन, महाआरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।

Read Also: जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

पूजन एवं आरती के दौरान नर्मदा अष्टकम का सामूहिक पाठ किया जाएगा— “त्वदीय पाद पंकजं नमामि देवी नर्मदे॥” धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा अष्टकम का पाठ माँ नर्मदा की विशेष कृपा प्राप्ति हेतु अत्यंत फलदायी माना जाता है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। दादाजी धाम परिवार द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर इन पावन आयोजनों में सहभागी बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने की विनम्र अपील की गई है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...