9.8 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभोपालराजधानी के कोहेफिजा में छात्रा से कार में दरिंदगी

राजधानी के कोहेफिजा में छात्रा से कार में दरिंदगी

Published on

भोपाल

राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ कार में दुष्कर्म के बाद उसे अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी औसाफ अली खान को गिरफ्तार कर लिया है।

सुनसान इलाके में ले जाकर की दरिंदगी कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि आरोपी औसाफ की पहचान पिछले साल जुलाई में पीड़िता की एक सहेली के माध्यम से हुई थी। इसके बाद उसने पीड़िता को घुमाने के बहाने खानूगांव के एक सुनसान इलाके में बुलाया। वहां अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर छात्रा के साथ दरिंदगी की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और ₹40 हजार की वसूली आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान गुपचुप तरीके से अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के आधार पर वह छात्रा को लगातार ब्लैकमेल करने लगा। डर के कारण छात्रा ने उसे अब तक 40 हजार रुपये भी दे दिए थे। आरोपी की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी, उसने पीड़िता पर जबरन नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन (धर्म स्वातंत्र्य) करने के लिए भी दबाव बनाया। पुलिस की कार्रवाई पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट , दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी औसाफ अली खान को हिरासत में ले लिया है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि डिलीट किए गए साक्ष्य बरामद किए जा सकें।

Read Also :- भेल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में “ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट – 2026” का भव्य शुभारंभ, रिकॉर्ड सहभागिता के साथ

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this