8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालबुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रहे 'रामाश्रय वार्ड, अब तक 32...

बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रहे ‘रामाश्रय वार्ड, अब तक 32 लाख वृद्धजनों को मिला सम्मानजनक उपचार:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच और बुजुर्गों के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का परिणाम ‘रामाश्रय वार्ड’ (जीरियाट्रिक वार्ड एवं क्लिनिक) आज प्रदेश के वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार बन चुके हैं। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में संचालित इन विशेष वार्डों के माध्यम से अब तक करीब 32 लाख बुजुर्ग लाभान्वित हो चुके हैं।

सम्मानजनक उपचार और सुगम प्रक्रिया रामाश्रय वार्डों ने बुजुर्गों को अस्पतालों की जटिल प्रक्रियाओं और लंबी कतारों से राहत दिलाई है। चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में 14 मार्च 2024 से शुरू हुई इस पहल का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को समर्पित और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। अब वृद्धजनों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ता; बैड पर ही सैम्पल संग्रह और रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है।

सफलता के प्रमुख आंकड़े चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने इस नवाचार की सफलता के आंकड़े साझा किए:कुल पंजीकरण: लगभग 32 लाख बुजुर्ग।ओपीडी सेवाएं: करीब 30 लाख वृद्धजनों ने लाभ लिया।आईपीडी सेवाएं: लगभग 2 लाख बुजुर्ग भर्ती होकर उपचार पा चुके हैं।लैब टेस्ट: इन वार्डों के माध्यम से करीब 18 लाख टेस्ट किए गए। फिजियोथैरेपी: 44 हजार से अधिक रोगियों को यह सुविधा मिली।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं वार्ड बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रामाश्रय वार्डों में विशेष प्रबंध किए गए हैं:
आरक्षित बैड: प्रत्येक वार्ड में महिला एवं पुरुषों के लिए 10 फाउलर बैड आरक्षित हैं। सुरक्षा: आपात स्थिति के लिए नर्सिंग अलार्म सिस्टम और प्राइवेसी के लिए बैड के बीच परदे लगाए गए हैं। सहायक उपकरण: फिजियोथैरेपी के लिए शॉर्ट वेव डायाथर्मी और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं।

विशेष शौचालय: महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालय जिनमें सुरक्षा हेतु ‘ग्रेब-बार’ लगाए गए हैं। समर्पित स्टाफ और जीरियाट्रिक क्लिनिक प्रत्येक वार्ड के सुचारू संचालन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आईपीडी में भर्ती मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं और नर्सिंग देखभाल वार्ड में ही मिलती है। इसके अलावा, ओपीडी के लिए अस्पतालों में विशेष ‘जीरियाट्रिक क्लिनिक’ बनाए गए हैं, जहां रजिस्ट्रेशन से लेकर दवा वितरण तक के लिए बुजुर्गों को अलग काउंटर की सुविधा दी गई है।

Read Also :- भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...