भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस केवल झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा और आर्थिक अनुशासन के साथ काम कर रही है, जबकि विपक्षी दल बिना तथ्यों के बयान देकर जनता को गुमराह कर रहा है।
जनसमस्याओं के समाधान के लिए ‘सहयोग सेल’सारंग ने जानकारी दी कि भाजपा कार्यालय में ‘सहयोग सेल’ के रूप में एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत मंत्री नियमित रूप से बैठकर कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने स्वयं जनसमस्याएं सुनीं और उनके तत्काल समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर साधा निशाना मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह संसद में राहुल गांधी तथ्यों के बिना बयान देते हैं, उसी परंपरा को पटवारी आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता केवल फोटो खिंचवाने और मीडिया में बने रहने के लिए असत्य बातें फैला रहे हैं। आर्थिक अनुशासन और कर्ज पर सफाई विपक्ष द्वारा प्रदेश के कर्ज पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए सारंग ने कहा सरकार पूरी तरह आर्थिक अनुशासन का पालन कर रही है। फेडरल सिस्टम के तहत राज्यों को जीएसडीपी के 3 प्रतिशत तक कर्ज लेने की अनुमति है और सरकार इसी सीमा के भीतर है। लिया गया कर्ज पूरी तरह पूंजीगत व्यय में उपयोग हो रहा है, जो विकास के लिए आवश्यक है।
Read Also :- इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल
