12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपालहनुमानगंज पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को दबोचा,...

हनुमानगंज पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को दबोचा, जब्त माल की कीमत चार लाख रुपये

Published on

भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 37 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नशीले पदार्थ की सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और किरण लॉज के पास से संदिग्ध को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान बरखेड़ी, जहांगीराबाद निवासी अबरार खान (50) के रूप में की है।

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अबरार खान एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में शहर के विभिन्न थानों में मारपीट, जुआ, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के तहत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आरोपी यह ड्रग्स कहाँ से लाया था और शहर में उसके नेटवर्क के तार कहाँ-कहाँ जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि डीजीपी ने हाल ही में प्रदेश को अगले तीन वर्षों में ड्रग्स मुक्त करने का लक्ष्य रखा है

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...