12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपाल'लव जिहाद' की आशंका: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के...

‘लव जिहाद’ की आशंका: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के मुंह पर पोता गोबर और स्याही

Published on

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब ‘लव जिहाद’ की आशंका के चलते एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल में ठहरे एक युवक और युवती को पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट की और उसके चेहरे पर कालिख पोतने के साथ ही गोबर भी मल दिया। इसके बाद युवक को अर्धनग्न अवस्था में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गौतम नगर स्थित होटल ‘प्राइड इन’ में एक युवक और युवती के ठहरे होने की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुँच गए और कमरे से दोनों को बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान जहाँगीराबाद निवासी 27 वर्षीय आरिफ खान के रूप में हुई है, जबकि युवती अयोध्या नगर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही गोविंदपुरा पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों को सुरक्षा में लेकर थाने ले गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवती ने स्पष्ट किया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से आरिफ के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है और वह उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरिफ खान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ कोहेफिजा, हनुमानगंज, गुनगा और छोला मंदिर थानों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और चोरी सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और कुछ अन्य मामलों में भी उसकी तलाश की जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...