12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम में द्वितीय बड़ा मंगल पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, होगा...

दादाजी धाम में द्वितीय बड़ा मंगल पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

Published on

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ माह के पावन द्वितीय बड़ा मंगल का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सनातन परंपरा में ज्येष्ठ मास के मंगलवारों को हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इसी कड़ी में मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, विशेष पूजन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

भक्तों के बीच मान्यता है कि इस विशेष दिन की गई पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के पाठ से जीवन में साहस, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। इस शुभ अवसर पर पवनपुत्र हनुमान जी को विशेष नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे और दिव्य श्रृंगार के साथ विधिवत चोला अर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय होगा। मंदिर समिति ने जानकारी दी है कि ज्येष्ठ मास के आगामी सभी मंगलवारों पर भी इसी प्रकार विशेष पूजा और आरती का क्रम निरंतर जारी रहेगा। मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्यदायी आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

 

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...