13.9 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभेल न्यूज़हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और...

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

Published on

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध ‘हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन’  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक आमसभा का भव्य आयोजन शुक्रवार को ठेंगड़ी भवन स्थित प्रदेश कार्यालय में किया गया। इस आमसभा में संगठन की रीति-नीति और विधान के अनुसार सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संजय चौधरी को यूनियन का नया अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे को पुनः महामंत्री निर्वाचित किया गया है। एवं कोषाध्यक्ष बेदीलाल श्यामकर व कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण पटवा नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय चौधरी ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प जताया कि नई कार्यकारिणी बीएचईएल के कर्मचारियों के हितों, उनके अधिकारों के संरक्षण और संगठन की मजबूती के लिए नई ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य करेगी।

यूनियन की इस महत्वपूर्ण आमसभा की अध्यक्षता निवर्तमान संघ अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने की। बैठक की शुरुआत में महामंत्री कमलेश नागपुरे ने संघ के विगत वर्ष के कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष शिशुपाल यादव ने आय-व्यय का लेखा-जोखा सामने रखा, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।

आमसभा के सदस्यों की सहमति से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संजय शर्मा द्वारा नवीन कार्यकारिणी का पैनल प्रस्तुत किया गया। मैदान में अन्य कोई पैनल सामने न आने के कारण चुनाव अधिकारी द्वारा नई कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...

भेल को मिला डीवीसी से बड़ा प्रोजेक्ट: दुर्गापुर में 800 मेगावाट के सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन के लिए मिली हरी झंडी

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड...