10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभेल न्यूज़दादाजी धाम मंदिर में आज होगी महाआरती

दादाजी धाम मंदिर में आज होगी महाआरती

Published on

भेल भोपाल।

राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 सितंबर से 1 अक्टूबर दिन बुधवार तक शारदीय नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है एवं मां दुर्गा जी को विशेष श्रंगार वस्त्रो  एवं आभूषणों से किया जा रहा है। माता रानी के समक्ष भक्तों द्वारा 73 अखंड दीपक प्रज्वलित किए गए हैं एवं मंगलवार सांय 7:00 बजे महाआरती की जाएगी।

बाद में महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर्धमान सिटी, सिद्धार्थ लेक सिटी,पटेल नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे एवं पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और शक्ति के सम्मान में मनाया जाता है।

यह भी पढ़िए:सांस्कृतिक समाज बरखेड़ा रामलीला में लंका दहन का भव्य आयोजन

यह नौ दिन का उत्सव न केवल भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि साधकों के लिए साहस, मानसिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर भी है। इस अवसर पर प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले रहेंगे। यह जानकारी शिवरतन नामदेव अध्यक्ष, श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: कलपक्कम रिएक्टर हुआ ‘क्रिटिकल’, भेल ने निभाई अहम भूमिका

भोपाल। भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए कलपक्कम...

बीएमएस की साप्ताहिक बैठक संपन्न: बोनस पर बना प्रस्ताव, प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हेवु की साप्ताहिक बैठक सोमवार, 27 अप्रैल 2026...

बीएचईएल ने लगाया चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को बांटी पोषण सामग्री

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी...