15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा क्षेत्र में तेजी से  हो रहा विकास कार्य : राज्यमंत्री श्रीमती...

गोविंदपुरा क्षेत्र में तेजी से  हो रहा विकास कार्य : राज्यमंत्री श्रीमती गौर—2 करोड़ 59 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

Published on

भेल भोपाल ।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को कहां की गोविंदपुरा क्षेत्र में तेजी से लगातार विकास कार्य हो रहा है।   यहां की जनता परिवार की वह सदस्य है, जो हर समय हमारे साथ खड़ी रहती है। यह बात उन्होंने 2 करोड़ 59 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड के भूमिपूजन के दौरान कहीं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि जनप्रतिनिधि कई बार एक-एक सड़क के लिए संघर्ष करते हैं, नियम-प्रक्रिया के कारण विलंब होता हैं, ऐसे में जनता का सहयोग हमारे लिए बहुत जरूरी है। डेवलपर्स अवैध कालोनियां बनाकर बिना विकास कार्य किए गायब हो जाते हैं। बिल्डर सड़क, नाली, सीवेज, लाइट की व्यवस्था करके नहीं देते और पैसे ले लेते। ऐसे लोगों पर रोक जरूरी है और कड़ी कार्यवाही भी होनी चाहिए।

Read Also:स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान, बीएचईएल झाँसी में साइकिल रैली एवं वॉकाथॉन का आयोजन

उन्होंने कहा कि कुल 2 किलोमीटर की लंबाई की तीन सीसी रोड बनाई जाना है, जिसमें डीआरएम मुख्य मार्ग से पिरामिड टाउन प्रताप नगर तक सीसी रोड, होलीवाड़ा बरखेड़ा पठानी से मुख्य मार्ग तक और माता मंदिर से डीआरएम मुख्य मार्ग बीडीए रोड तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान पार्षद बी शक्ति राव, संजय शिवनानु, नीरज सिंह, सुरेंद्र घोटे, गणेश राम नागर,  किशन बंजारे,  आनंद पाठक,  राम आश्रय सहित क्षेत्र के सभी सम्माननीय नागरिक बंधु मौजूद थे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...