14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभेल न्यूज़शीतलनाथ बिल्डर पर फर्जीवाड़े का लगाया आरोप, अयोध्या नगर थाने में मामला...

शीतलनाथ बिल्डर पर फर्जीवाड़े का लगाया आरोप, अयोध्या नगर थाने में मामला दर्ज

Published on

भोपाल

अयोध्या बायपास स्थित शीतल पैराडाइस प्रोजेक्ट में बिल्डर ने कुछ रहवासियों के साथ सांठगांठ कर फर्जी दस्तावेज एवं फर्जी हस्ताक्षर से रहवासी समिति में परिवार को शामिल कर लिया है। रहवासियों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने पर भी सहकारिता विभाग में सांठगांठ कर समिति में रजिस्टे्रेशन कर लिया। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट में अवैध निर्माण, हाईटेंशन लाइन तथा खराब गुणवत्ता और पार्किंग पर कार्यालय के साथ-साथ मनमानी और बेतहाशा वसूली की शिकायत पूर्व में भी रहवासियों ने जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों में की थी।

परन्तु बिल्डर के रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। आज भी उनका मुख्य कार्यालय प्रथम तल पर स्थित है जो भी रहवासी शिकायत करता है उसके खिलाफ साजिश, बाउंसर से हमला करवाया जाता है जिसकी कई शिकायत एवं रिपोर्ट थाना अयोध्या नगर में दर्ज है। रहवासी मनीष कुमार ने बताया कि बिल्डर स्वयं मनमानी मेंटीनेंस के पैसे से बसूल कर स्टाफ को भुगतान करता है और सुविधा से कोई मतलब नहीं। आगे किसी प्रकार की आपत्ति न हो इसलिए स्टाफ समिति में शामिल हो रहा, बिल्डर के खिलाफ कहीं भी सुनवाई नही हो रही।

रहवासी खाम सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग की कर्मचारी सपना गुहा ने बताया कि मिलीभगत से बिल्डर ने समिति का रजिस्ट्रेशन किया गया। रहवासी राहुल ने बताया कि कवर्ड कैंपस में लाखों रुपए का मकान खरीदने के बाद हम लोग असुरक्षित हैं । रहवासी काजल ने बताया कि बिल्डर मकान बेचने की कमाई से संतुष्ट नहीं हुआ, अब मेंटीनेंस और गुमठी, अवैध निर्माण के नाम पर कमाई की जा रही है। निजी फायदे के लिए आपस में लडाने का काम जारी है। बिल्डर पूर्व में मेंटीनेंस के नाम पर रूपयों तो लिए जा रहे हैं लेकिन रखरखाव नहीं हो रहा है। रहवासियों ने परिसर में शांति बनी रहे इसलिए बिल्डर के कार्यालय और स्टाफ को हटाने की मांग कर रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल ने लगाया चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को बांटी पोषण सामग्री

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी...

बीएचईएल से 11 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त भेल असिस्टेंट इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी विदाई

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) भोपाल से शुक्रवार को 11 कर्मचारी अपनी...

बीएचईएल में बीते वित्त वर्ष की सफलता का जश्न, सामूहिक भोज के साथ नई ऊर्जा का संचार

झांसी। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार...