7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeभेल न्यूज़ये कैसा मजदूर दिवस बीएचईएल के नेता 20 साल में मजदूरों को...

ये कैसा मजदूर दिवस बीएचईएल के नेता 20 साल में मजदूरों को नहीं दिला सके समान काम का समान वेतन

Published on

– धरना, प्रदर्शन, हड़ताल और प्रबंधन से मुलाकात सब फेल
– हाईकोर्ट में आज भी लंबित है मजदूरों का मामला

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल सहित औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा में भी मजदूर दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। नेता आए भाषण दिए और वापस चले गए लेकिन मजदूरों की समस्याएं ज्यों की त्यों छोड़ गए। बेचारे मजदूरों की बात करें तो क्या करें वे तो अपने नेताओं को संरक्षक बनाकर खुश है लेकिन जब काम नहीं होता तो उन्हें कोसते भी नजर आते। यह हालात है बीएचईएल कारखाने में काम करने वाले मजदूरों का।

पिछले दो दशक से ये मजदूर बीएचईएल कर्मचारियों की तरह समान काम का समान वेतन देने की मांग कर रहे है। इसके अलावा दर्जनों समस्याओं को लेकर अपने नेताओं के माध्यम से प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंप चुके है। लेकिन उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि इसको लेकर चाहे कांग्रेस हो या भाजपा इनसे जुड़ी यूनियनों में धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, हड़ताल कर अपनी ताकत को दिखा चुके। इन यूनियनों की हालात यह है कि कुछ यूनियनें क्षेत्रीय विधायक से जुड़ी है तो कुछ भाजपा की एक पूर्व केंद्रीय मंत्री से।

रही बात कांग्र्रेस से जुड़ी यूनियन की तो उनके आका भी प्रबंधन से नूरा कुश्ती का खेल खेल चुके है लेकिन समस्यांए जस की तस बनी हुई है। मार्च 1999 में स्थायीकरण एवं समान काम का समान वेतन के लिए जबलपुर हाईकोर्ट में मामला लगाया गया था। सन 2004 से समान काम का समान वेतन की लड़ाई चल रही है । वर्तमान मेें मजदूरों का स्थायीकरण एवं समान काम समान वेतन का मामला जबलपुर हाई कोर्ट में पेंडिंग है।

प्रबंधन के साथ हुए समझौते का उड़ रहा है मजाक
मजेदार बात यह है कि वर्ष 2009 में प्रबंधन के साथ समझौता भी हुआ था उसमें ये तय हुआ था कि मजदूरों को हर पांच साल में वेज रिवीजन किया जाएगा वेज रिवीजन तो दूर मजदूरों का वेतन भी ठेकेदार से प्रबंधन समय पर नहीं दिलवा पा रहा है। आज कुछ ठेकेदार इतने ताकतवर हो गए है कि वे मजदूरों का बोनस ही नहीं पीएफ भी हड़पने की कोशिश कर रहे है। क्योंकि कुछ कर्मचारी संगठन ही ठेकेदारी कर रहे हैं।

कोरोना काल से 1600 रूपए की कटौती आज भी जारी
ठेका मजदूरों के नाम पर राजनीति करने वाले नेताओं के समझ में नहीं आ रहा है कि कोरोना काल यानि पिछले दो साल से भेल प्रबंधन मजदूरों के वेतन में 1600 रूपए की कटौती करता आ रहा है। मजदूर बेचारा असहाय है इसके लिए लड़ाई तो जारी है लेकिन उसका हजारों रूपए वेतन अटका हुआ है। दो साल की लड़ाई में नेता मजदूरों के 1600 रूपए माह की कटौती वापस नहीं करवा पा रहे है। साथ ही इस कटौती को बंद भी नहीं करवा पा रहे है। हालांकि भेल प्रबंधन ने यह मामला दिल्ली भेज दिया है।

कर्मचारियों को एक लाख और मजदूरों का वेतन दस हजार
यह कैसी विसंगति है कि भेल के जिन कर्मचारियों को एक लाख रूपए माह वेतन मिलता है उसी जगह पर इसी तरह का काम करने वाले मजदूरों को मात्र 8 से 10 हजार रूपए वे भी सोसायटी वर्करों को जबकि वक्र्स कान्टै्रक्ट के मजदूरों को झुनझुना पकड़ा रहे हैं। ये मजदूर करीब पच्चीस से तीस साल से कारखाने व टाउनशिप में नौकरी कर रहे है। इस वेतन विसंगति को दूर करने के प्रयास 20-25 साल से नहीं हो पाए। नेता अपनी जय-जयकार करवाते रहे और मजदूर आज भी वैसी ही स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहा है।

औद्योगिक क्षेत्र के हालात
एक समय गोविंदपुरा और हबीबगंज औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में काफी काम था। धीरे-धीरे मंदी के दौर में काम कम होता चला गया। ऐसे में यहां के मजदूरों की हालत बद से बद्तर हो गई। यहां तो मजदूर नेता ही नहीं रहे जो मजदूरों की आवाज उठा सकें। अब हालात इतने बिगड़ गए है कि मजदूरों को समय पर वेतन, ईएसआई और पीएफ का लाभ मिल सकें। शोषण के शिकार मजदूर खुद ही संघर्ष करते रहे लेकिन ऊंची पहुंच वाले के रहते उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। कुछ फैक्ट्री संचालक तो वेतन सहित सारी सुविधाएं डकार गए।

भेल में यह हैं ठेका श्रमिक यूनियनें
-भेल कर्मचारी ठेका संयुक्त मोर्चा
-भेल ठेका मजदूर संघ
– मध्य प्रदेश ठेका श्रमिक कांग्रेस इंटक
-बक्र्स कांटेक्ट ठेका श्रमिक, भेल
-भेल ठेका श्रमिक कल्याण संघ

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

भेल कर्मचारियों को बड़ी राहत: लीव एनकैशमेंट पर लगी रोक हटी, 26 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

भोपाल सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने हजारों कर्मचारियों...

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...