8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालदशहरा मैदान में गूंजे कजरी और सोहर के सुर: मातृभाषा समारोह में...

दशहरा मैदान में गूंजे कजरी और सोहर के सुर: मातृभाषा समारोह में यूपी सांस्कृतिक परिषद ने बिखेरी भोजपुरी छटा—मातृशक्तियों और बालिकाओं ने लोकनृत्यों के जरिए जीवंत की उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत

Published on

भोपाल

राजधानी के दशहरा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा समारोह-2026 के मंच पर उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद, बीएचईएल भोपाल ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। परिषद ने भोजपुरी और बुंदेली बोलियों की सांस्कृतिक समृद्धि को ‘मातृशक्ति’ के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

लोकगीतों और नृत्यों का संगम परिषद की ओर से पूर्वी, भोजपुरी और बुंदेली बोलियों पर आधारित कजरी, झूमर और मेघ मल्हार लोकगीतों पर केंद्रित समेकित नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान  बुंदेली सोहर: बुंदेलखंड क्षेत्र में विवाह और संतान जन्म पर गाए जाने वाले इस पारंपरिक गीत ने क्षेत्रीय संस्कृति का सजीव चित्र प्रस्तुत किया।

कजरी और झूमर: सावन की फुहारों और महिलाओं के अनुभवों को दर्शाने वाले कजरी गीतों एवं झूमर शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति परिषद के सचिव सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि इस सफल प्रस्तुति में रोमा सिंह (कोरियोग्राफर), नेहा मौर्या, सौम्या मौर्या, संगीता मौर्या, प्रिया दास, सुचिता मल्ल, रितु पाण्डेय और सरिता कन्नौजिया ने हिस्सा लिया।

नन्ही बालिकाओं में आरोही सिंह, आयुषी मौर्या और अंजलि विश्वकर्मा की भागीदारी सराहनीय रही। वरिष्ठ जनों की रही उपस्थिति कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष राम प्रताप मौर्या, रजनीकांत चौबे, अनिल मौर्या सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। परिषद के संरक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी और दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। समापन पर ‘मातृभाषा मंच’ द्वारा सभी कलाकारों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सहयोग: मातृभाषा मंच की ओर से अमिताभ सक्सेना, विनोद, हरीश और अर्पित जोशी का विशेष सहयोग रहा। यह आयोजन मातृभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ।

Read Also :- सीएम ने संपर्क पोर्टल के परिवादी से की बात, 2 घंटे में हुआ समाधान

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...