8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालवोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश का आरोप; कांग्रेस ने घेरा...

वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश का आरोप; कांग्रेस ने घेरा टीटी नगर एसीपी कार्यालय— दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के सेवनिया गोंड का मामला; फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Published on

भोपाल

राजधानी के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेवनिया गोंड इलाके में मतदाता सूची में हेराफेरी का गंभीर आरोप सामने आया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर पुराने और वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीटी नगर एसीपी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई: पीसी शर्मा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस मामले को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। उन्होंने कहा, “हमने बूथ क्रमांक 12 और 13 के प्रभावित मतदाताओं के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह केवल नाम बचाने की बात नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। जनता की आवाज को किसी भी कीमत पर दबने नहीं दिया जाएगा।” संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि बिना किसी ठोस आधार के मतदाता सूची से नाम हटाना सीधे तौर पर वैधानिक और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

कांग्रेस पार्षद योगेन्द्र सिंह ‘गुड्डू’ चौहान ने भी स्पष्ट किया कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि हर नागरिक अपने मतदान अधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सके। दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि: प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और फॉर्म-7 का गलत इस्तेमाल करने वाले दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। यदि इस मामले में उचित और त्वरित कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीकों से उग्र संघर्ष करेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने मतदाता अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

Read Also :- प्रदेश स्तरीय संत गुरु रविदास जयंती, स्वरोजगार मेला व 37वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आज

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...