15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालपीएम मोदी के दौरे से पहले विजय शाह पर बड़ा फैसला ले...

पीएम मोदी के दौरे से पहले विजय शाह पर बड़ा फैसला ले सकती है बीजेपी, तीसरी माफी में क्या हैं संकेत?

Published on

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। उससे पहले कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह ने फिर से माफी मांगी है। यह माफी उन्होंने तब मांगी है, जब 28 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। वहीं, मंत्री विजय शाह अभी अंडरग्राउंड ही हैं। वह किसी भी सार्वजिनक कार्यक्रम में नहीं दिख रहे हैं। मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर के मानपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। एसआईटी ने वहां पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पार्टी एसआईटी की रिपोर्ट का कर रही इंतजार
दरअसल, मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया पर तब विवादित बयान दिया है, जब पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर को सेलिब्रेट कर रहा है। साथ ही देश में हर जगह पर बीजेपी तिरंगा यात्रा निकाल रही है। ऐसे में विजय शाह के बयान से बीजेपी असहज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले पार्टी विजय शाह पर कुछ फैसला ले सकती है। पार्टी भी एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

महिला सम्मेन को संबोधित करने आ रहे पीएम मोदी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को आगे कर दुनिया को पीएम मोदी ने अलग संदेश दिया था। समरसता के साथ महिला सशक्तिकरण का भी मैसेज था। विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर घटिया बात कर पीएम मोदी की सोच को पलीता लगा दिया। 31 मई को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधन करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल की पूरी कमान भी महिलाओं के हाथ में ही होगी।

https://x.com/KrVijayShah/status/1925843175068803431?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1925843175068803431%7Ctwgr%5E8256e0d942cf2fa209bef4ba79b1393df581bb54%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Fmadhya-pradesh%2Fbhopal%2Fbjp-can-take-big-decision-on-vijay-shah-before-pm-modi-bhoapl-visit-indications-in-third-apology%2Farticleshow%2F121373184.cms

ऐसे में पीएम मोदी जब एमपी की धरती से महिलाओं की बात करेंगे तो विजय शाह की बात लोगों के जहन में आएंगे। कांग्रेस के साथ-साथ आमलोग भी विजय शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। यही एनडीए में शामिल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी विजय शाह को हटाने की मांग की है।

अटकलें हैं कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले विजय शाह पर कोई फैसला ले सकती है। शायद यही वजह है कि विजय शाह ने तीसरी बार भी माफी मांगी है। वह इंदौर में कैबिनेट की मीटिंग में भी शामिल होने नहीं गए थे। विवाद के बाद से ही सरकार और संगठन ने उनसे दूरी बना ली है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...