12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपालभेल के हथाईखेड़ा डैम में मिला इंदौर के मूकबधिर युवक का शव,...

भेल के हथाईखेड़ा डैम में मिला इंदौर के मूकबधिर युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Published on

भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डैम में सोमवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इंदौर निवासी अमित विश्वकर्मा के रूप में हुई है। अमित मूकबधिर था और इंदौर के एक होटल में नौकरी करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता शिवरत्न विश्वकर्मा ने बताया कि अमित करीब 15 दिन पहले ही उनसे मिलकर वापस इंदौर लौटा था। शनिवार को वीडियो कॉल के जरिए पिता की बेटे से आखिरी बार बात हुई थी, उस समय वह पूरी तरह सामान्य लग रहा था।

परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अमित इंदौर से भोपाल कब और कैसे पहुँचा। सोमवार सुबह पुलिस के फोन के जरिए उन्हें इस अनहोनी की सूचना मिली। पिता ने अमित की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि अमित आत्महत्या नहीं कर सकता था। मृतक की आँख के पास चोट के निशान मिले हैं, जो संदेह पैदा कर रहे हैं।

साथ ही, परिजनों ने बताया कि अमित के पास दो मोबाइल फोन थे, जो शव के पास से बरामद नहीं हुए हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...