16.9 C
London
Thursday, July 31, 2025
Homeभोपालइंदौर में भाजपा पार्षद के बीच विवाद मामला, कमलेश कालरा और जीतू...

इंदौर में भाजपा पार्षद के बीच विवाद मामला, कमलेश कालरा और जीतू यादव को नोटिस जारी, 48 घंटे में मांगा जवाब

Published on

इंदौर

जिले में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी सदस्य जीतू यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों नेताओं से अलग-अलग मामलों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामला तब और उछल गया, जब हाईकमान के पास इसकी शिकायत पहुंच गई। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में आने के बाद नेताओं से स्पष्टीकरण मांग लिया गया।

क्या है मामला?
घटना तब चर्चा में आई जब पार्षद कमलेश कालरा पर नगर निगम कर्मी को धमकाने के आरोप लगे। इसे लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उन्होंने निगमकर्मी के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया। दूसरी ओर, एमआईसी सदस्य जीतू यादव पर भाजपा पार्षद के परिवार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप हैं। इन आरोपों को लेकर उनसे भी 2 दिवस के अंदर घटना की पूरी जानकारी देने के लिए कहा गया है।

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंची शिकायत
इस विवाद ने और गंभीर रूप ले लिया जब दोनों पक्षों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से शिकायत की। इससे यह मामला पार्टी के उच्च नेतृत्व के संज्ञान में आ गया। दोनों नेताओं के बीच का विवाद संगठन के लिए चिंता का विषय बन गया है।

भाजपा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने स्पष्ट किया कि भाजपा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करती। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं से उचित समय में जवाब मांगा गया है और पार्टी का निर्णय संगठन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।

Latest articles

Diabetes Symptoms: डायबिटीज का बढ़ता खतरा कहीं आप तो नहीं कर रहे इन शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज

Diabetes Symptoms:पूरी दुनिया में डायबिटीज (मधुमेह) तेजी से फैल रही है. चीन के बाद...

मछली प्रेमियों के लिए खुशखबरी भोपाल में खुलेगा मध्य प्रदेश का पहला महासिर कैफे

मछली प्रेमियों के लिए खुशखबरी भोपाल में खुलेगा मध्य प्रदेश का पहला महासिर कैफे,मध्य...

बीएचईएल एचएमएस यूनियन के नेता अमरसिंह राठौर का निधन

भोपाल lबीएचईएल एचएमएस यूनियन के नेता अमरसिंह राठौर का निधन,भेल भोपाल एचएमएस यूनियन...

IND vs ENG: गंभीर-फोर्टिस विवाद: ओवल पिच पर हुई बहस की अंदरूनी रिपोर्ट, जानें क्या हुआ था

IND vs ENG: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और केनिंग्टन ओवल के...

More like this

महारत्न कंपनी बीएचईएल में ट्रेक्शन मोटर ब्लॉक में भरा पानी,जॉब को पहुंच रहा है नुकसान, शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई

केसी दुबे, भोपालमहारत्न कंपनी बीएचईएल में ट्रेक्शन मोटर ब्लॉक में भरा पानी,जॉब को पहुंच...

हज जाने वाले 65 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिल सकेगी सहयात्री के साथ जाने की सुविधा

भोपाल।हज जाने वाले 65 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिल सकेगी सहयात्री के...