9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपाललड़की के सिर पर फुटबॉल जैसा ट्यूमर, आठ घंटे में भोपाल एम्स...

लड़की के सिर पर फुटबॉल जैसा ट्यूमर, आठ घंटे में भोपाल एम्स ने जटिल केस में कर दिया कमाल

Published on

भोपाल

13 साल की बच्ची के सिर में गंभीर ट्यमूर था, बड़ा होकर यह सिर के बाहर तक आ गया था। सिर के बाहर यह फुटबॉल की तरह बड़ा हो गया था। आपात स्थिति में आई बच्ची को एम्स भोपाल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन डॉक्टर्स की टीम बच्ची के लिए भगवान बन गई और उसकी जान बचा ली गई। आठ घंटे तक चला यह जटिल ऑपरेशन सफल रहा है। डॉक्टरों ने बच्ची के सिर से ट्यूमर निकाल लिया है। यह भोपाल एम्स की बड़ी कामयाबी है।

13 साल की बच्ची को फुटबॉल जैसा ट्यूमर
दरअसल, एम्स भोपाल के न्यूरोसर्जरी विभाग में अशोक नगर निवासी 13 वर्षीय बालिका के घातक ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। यह सर्जरी 4 जुलाई 2024 को एम्स भोपाल में की गई थी। जब बच्ची एम्स आई थी तब मस्तिष्क की एमआरआई की गई। इससे पता चला कि मस्तिष्क में एक बड़ा ट्यूमर था और यह सिर को नष्ट कर बाहर आ गया था। इसके बाद एम्स के प्रो. अमित अग्रवाल की टीम ने बच्ची को बचाने के लिए आपातकालीन सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। इस मामले में डॉ. जितेंद्र और डॉ. अभिषेक की सहायता से सर्जरी डॉ. सुमित राज ने की।

सर्जरी में लगे आठ घंटे
इस मामले को संचालित करने में लगभग 8 घंटे लगे। ट्यूमर अत्यधिक संवहनी था और स्कल (खोपड़ी) भी प्रभावित थी, जिसे हटा दिया गया। सिर के दोष को टाइटेनियम प्लेट से ढक दिया गया था। साथ ही डॉ. गौरव चतुर्वेदी और विकास की प्लास्टिक सर्जरी टीम की मदद से त्वचा को बंद किया गया। अगले ही दिन मरीज होश में आ गया और ऑपरेशन के बाद की अवधि में उसकी हालत ठीक है।

कुछ ही ऐसे मामले आए हैं सामने
डॉक्टर्स के अनुसार दुनिया में आज तक कैल्वेरियम के प्राथमिक घातक गोल कोशिका ट्यूमर के कुछ ही मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक यह था। डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची को कुछ महीने पहले भी यहां ट्यूमर था, जिसका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उसी स्थान पर बड़ा ट्यूमर पनपा।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...