13.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालमप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

Published on

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को नर्मदापुरम, सीहोर, देवास और शाजापुर सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। तेज हवाओं के चलते इटारसी, माखननगर, सिवनी मालवा और खरगोन में कई पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने भोपाल और इंदौर समेत 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, इंदौर, देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, शाजापुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सिवनी और बालाघाट सहित कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। वहीं गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा और बैतूल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान सतना में सबसे तेज 59 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इसके अलावा सीहोर में 48, आगर-मालवा में 44, धार और गुना में 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गईं। राजधानी भोपाल में भी शाम के समय तेज आंधी के बाद कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सीहोर में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जबकि नर्मदापुरम जिले के माखननगर क्षेत्र में तेज आंधी के कारण एक बड़ा पेड़ छात्रावास की छत पर गिर गया। इटारसी के पथरोटा क्षेत्र में आंधी और बारिश के साथ बड़े आकार के ओले गिरे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं खरगोन जिले के सनावद में आधे घंटे तक चली तेज आंधी और बारिश के दौरान कई पेड़ धराशायी हो गए।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप; मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के...