9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट का दावा, सेना ने राष्ट्रपति बजौम को...

अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट का दावा, सेना ने राष्ट्रपति बजौम को किया गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में तख्तापलट हो गया है। देर रात सेना ने दावा किया कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौमका तख्तापलट कर दिया है। सैनिकों ने तख्तापलट की घोषणा बकायदा राष्ट्रीय टेलीविजन पर की है। नाइजर सैनिकों की घोषणा के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे कुलीन गार्ड ने बजौम को उनके आधिकारिक आवास से हिरासत में ले लिया। राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में कर्नल-मेजर अमादौ अब्द्रमाने ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा बलों ने उस शासन को खत्म करने का फैसला किया है, जिससे आप परिचित हैं. ये सुरक्षा में हो रही लगातार गिरावट, खराब सामाजिक और आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है।

देश की सभी सीमाएं सील
नाइजर में तख्तापलट के बाद देश की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। सेना ने देशव्यापी कर्फ्यू घोषित कर दिया है। टीवी पर सैनिकों ने जब देश के नाम संबोधन पढ़ा तो कर्नल-मेजर अब्द्रमाने के साथ नौ अन्य अधिकारी साथ में मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति का विरोध करने वाले गार्ड राजधानी नियामी में राष्ट्रपति महल के अंदर उन्हें पकड़ना चाहते थे। बुधवार की सुबह राष्ट्रपति महल और उसके बगल के मंत्रालयों को सेना की गाड़ियों ने अवरुद्ध कर दिया। कर्मचारी भी अपने दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाए।

अमेरिका का आया बयान
इस मामले में अमेरिका की ओर से भी बयान सामने आया है। अमेरिका ने तुरंत बज़ौम की रिहाई का आह्वान किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने न्यूजीलैंड में संवाददाताओं से कहा कि मैंने आज सुबह राष्ट्रपति बज़ौम से बात की और स्पष्ट किया कि अमेरिका नाइजर के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति के रूप में उनका दृढ़ता से समर्थन करता है। हम उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...